facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईस्टर के लंबे वीकेंड पर बढ़ा घूमने का क्रेज, देश-विदेश के पर्यटन स्थलों पर बुकिंग में जबरदस्त बढ़ोतरी

Advertisement

छुट्टियां बिताने के लिए बुकिंग डॉटकॉम पर बेंगलूरु, मुंबई के साथ-साथ ऋषिकेस, वाराणसी और ऊटी सबसे ज्यादा खोजे गए शहरों में शुमार हैं।

Last Updated- April 03, 2026 | 9:10 AM IST
TRAVEL AND TOURISM

गर्मियों का मौसम शुरू होने से पहले एक छोटा-सा ब्रेक लेने की चाहत रखने वालों के लिए ईस्टर का लंबा सप्ताहांत घूमने-फिरने का एक बड़ा मौका बन रहा है। खासकर बड़े शहरों में रहने वाले युवा घर से बाहर इस छुट्टी का आनंद उठाना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि महानगरों से अपनी गाड़ी से पहुंच सकने वाले लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर होटल समेत अन्य यात्रा सुविधाओं की मांग बढ़ रही है।

ट्रैवल प्लेटफॉर्म पिकयोरट्रेल के अनुसार गुड फ्राइडे के साथ शुरू होने वाली ईस्टर की छुट्टी एक अहम मौके के तौर पर उभर रही है। प्लेटफॉर्म पर इस दौरान बुकिंग में सालाना 5 से 8 फीसदी की वृद्धि देखी गई है जो विदेश की छोटी, सुनियोजित यात्रा में लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। पिकयोरट्रेल के अनुसार 28 से 32 साल की उम्र के जोड़े जो मुख्य रूप से बड़े शहरों में रहते हैं, वे इस रुझान को आगे बढ़ा रहे हैं।

छुट्टियां बिताने के लिए बुकिंग डॉटकॉम पर बेंगलूरु, मुंबई के साथ-साथ ऋषिकेस, वाराणसी और ऊटी सबसे ज्यादा खोजे गए शहरों में शुमार हैं। पिछले साल की तुलना में वाराणसी के लिए जानकारी जुटाने वालों की संख्या में 135 फीसदी का इजाफा हुआ है जबकि जयपुर के लिए 75 फीसदी और उदयपुर के बारे में 49 फीसदी वृद्धि देखी गई। इस प्लेटफॉर्म के अनुसार यात्रा विकल्प तलाशने में मौसम भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, लोग ठंडे स्थलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में ऊटी के बारे में पूछताछ में 22 फीसदी, मुन्नार 41 फीसदी, मसूरी 78 फीसदी, वर्कला 39 फीसदी और कोडाइकनाल के लिए 20 फीसदी उछाल आई है।

यात्रा की मांग बढ़ने से होटलों के कमरे ज्यादा भर रहे हैं और किराया भी बढ़ गया है। अरैया होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स की संस्थापक अमृता नायर ने कहा, ‘इस साल ईस्टर के लंबे सप्ताहांत पर होटलों की बुकिंग में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है।’

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement