facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली में बीएस-6 वाहनों का ही प्रवेश, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल

Advertisement

18 दिसंबर से नई व्यवस्था लागू, कैमरों से होगी पहचान; घने कोहरे से 200 उड़ानें रद्द

Last Updated- December 17, 2025 | 8:50 AM IST
Supreme Court allows relaxation in GRAP-4 rules, relief from pollution in Delhi-NCR सुप्रीम कोर्ट ने GRAP-4 नियमों में दी ढील की अनुमति, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए राजधानी दिल्ली में दूसरे राज्यों के केवल बीएस-6 वाहनों को ही आने की अनुमति होगी। इसके अलावा वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) नहीं होने पर पेट्रोप पंपों से तेल भी नहीं दिया जाएगा। अपने कागज दुरुस्त कराने के लिए वाहन मालिकों को एक दिन की छूट दी गई है। नई व्यवस्था 18 दिसंबर से लागू कर दी जाएगी।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पीयूसी नहीं होने वाले वाहनों की पहचान पेट्रोल पंपों पर लगे कैमरे स्वत: कर लेंगे। उसी आधार पर मशीन उन्हें तेल डालने से मना कर देगी। इस पूरी प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। शहर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 पर दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले सोमवार यह 498 पर था।

दूसरे दिन भी 200 उड़ानें रद्द

उत्तर भारत में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के कारण विमान संचालन बुरी तरह बाधित हुआ, जिससे इस क्षेत्र में लगभग 200 उड़ानें रद्द कर दी गईं और सैकड़ों विमान देर से उड़े। अकेले दिल्ली आईजीआई हवाई अड्डे पर शाम 5.40 बजे तक लगभग 131 उड़ानें रद्द की गईं।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement