facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली छमाही में घटा संस्थागत शेयरधारकों का असंतोष

Advertisement

संस्थागत निवेशकों की असहमति को आकर्षित करने वाले अधिकांश प्रस्ताव बोर्ड में बदलाव और पारिश्रमिक से संबंधित थे।

Last Updated- November 25, 2025 | 10:00 AM IST
Shareholder

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में कॉरपोरेट प्रस्तावों के खिलाफ संस्थागत शेयरधारकों के 20 फीसदी या उससे ज्यादा मतों का सामना करने वाली कंपनियों के प्रस्तावों की संख्या घटकर 13 फीसदी (12,134 प्रस्तावों में से 1,545) रह गई। यह पिछले साल की इसी अवधि के 16 फीसदी से कम है। प्राइम डेटाबेस समूह के विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है।

निफ्टी 50 कंपनियों में 20 फीसदी से अधिक संस्थागत शेयरधारकों द्वारा विरोध किए जाने वाले प्रस्तावों की संख्या घटकर 9 फीसदी रह गई जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 11 फीसदी थी। इस बीच, पूरी तरह अस्वीकृत प्रस्तावों की संख्या पिछले वर्ष के 87 (0.60 फीसदी) से घटकर 63 (0.38 फीसदी) रह गई।

2025-26 की पहली छमाही के दौरान एनएसई में सूचीबद्ध 2,124 कंपनियों ने कुल 16,693 प्रस्ताव रखे, जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,996 कंपनियों के 14,500 प्रस्तावों से 15 फीसदी ज्यादा हैं।

प्राइम डाटाबेस समूह के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने कहा, यह उत्साहजनक रुझान है, जो बताता है कि कंपनियां अल्पांश शेयरधारकों के हितों को तेजी से स्वीकार कर रही हैं और प्रस्ताव रखने से पहले शेयरधारकों और प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों के साथ उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से संपर्क कर रही हैं।

संस्थागत निवेशकों की असहमति को आकर्षित करने वाले अधिकांश प्रस्ताव बोर्ड में बदलाव और पारिश्रमिक से संबंधित थे। 20 फीसदी से अधिक संस्थागत शेयरधारकों की ओर से विरोध किए गए 1,545 प्रस्तावों में से 1,509 (98 फीसदी) पारित हो गए। हल्दिया ने कहा कि उच्च प्रवर्तक शेयरधारिता यह सुनिश्चित करती है कि विरोध के बावजूद लगभग सभी साधारण और विशेष प्रस्ताव स्वीकृत हो जाते हैं।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement