facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीएमईडीएल का ₹5,975 करोड़ का बॉन्ड बायबैक ऐलान, मजबूत होगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट फंडिंग मॉडल

Advertisement

कंपनी पहले भी 9,924 करो़ड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड पहले ही खरीद चुकी है। यह पुनर्खरीद करने के लिए इंतजाम एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने किया था।

Last Updated- November 24, 2025 | 8:49 AM IST
Stocks to buy today

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डीएमई डेवलपमेंट लिमिटेड (डीएमईडीएल) आने वाले सप्ताह में 15,899 करोड़ रुपये में से 5,975 करोड़ रुपये के सूचीबद्ध गैर परिवर्तनीय डिबेंचर को वापस खरीदने की योजना बना रही है।

यह कंपनी पहले भी 9,924 करो़ड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड पहले ही खरीद चुकी है। यह पुनर्खरीद करने के लिए इंतजाम एसबीआई कैपिटल मार्केट्स ने किया था। एनएचएआई की पूर्ण स्वामित्व वाली डीएमई डेवलपमेंट दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिए धन मुहैया कराने, निर्माण और संचालन लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) है। इसे क्रिसिल, केयर और इंडिया रेटिंग्स ने एएए रेटिंग दी थी।

कंपनी को ऐसे बनाया गया है कि यह धन जुटाने की भूमिका निभाए। हालांकि एनएचएआई के पास रियायत व समझौतों को लागू करने के अनुरूप निर्माण, संचालन और टोल लेने की जिम्मेदारी है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अधिशेष राशि होने के कारण बॉन्ड को फिर से खरीदने के विकल्प को अपनाया है।

डीएमईडीएल दिसंबर, 2024 में 10 साल की परिपक्वता की अवधि वाले कुल 775 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किए थे। इसमें 500 करोड़ रुपये के आधार और 275 करोड़ रुपये के ग्रीन शू बॉन्ड थे। बॉन्ड ऐसे समय पर वापस खरीदे जाने हैं जब कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के फिर से मजबूत होने के संकेत आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 24, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement