facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईडी ने अनिल अंबानी समूह के बैंक धोखाधड़ी मामलों में संपत्ति जब्त की

Advertisement

मैसर्स वैल्यू कॉर्प फाइनैंस ऐंड सिक्योरिटीज लिमिटेड के पास 148 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और 143 करोड़ रुपये की देनदारियों को भी जब्त किया गया है।

Last Updated- January 29, 2026 | 8:51 AM IST
Anil Ambani

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कहा कि चार अलग-अलग प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर के जरिये उसने रिलायंस होम फाइनैंस लिमिटेड (आरएचएफएल), रिलायंस कमर्शियल फाइनैंस लिमिटेड (आरसीएफएल), येस बैंक और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामलों के सिलसिले में बैंक बैलेंस, देनदारियों, गैर-सूचीबद्ध निवेश में शेयरहोल्डिंग और अचल संपत्तियों सहित कई संपत्तियों को जब्त किया है।

एक आधिकारिक प्रेस बयान में ईडी ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों में बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की शेयरधारिता शामिल है। इसके अलावा, मैसर्स वैल्यू कॉर्प फाइनैंस ऐंड सिक्योरिटीज लिमिटेड के पास 148 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और 143 करोड़ रुपये की देनदारियों को भी जब्त किया गया है।

ईडी के मुताबिक, जांच में रिलायंस अनिल अंबानी समूह की अलग-अलग कंपनियों (जिनमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनैंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनैंस लिमिटेड, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर शामिल हैं) द्वारा सरकारी पैसे की कथित धोखाधड़ी से हेराफेरी का पता चला है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement