facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की ग्रोथ स्टोरी को रफ्तार दे रहे 40 वर्ष से कम उम्र के उद्यमी, 31 लाख करोड़ रुपये के उद्यमों की कमान

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के करण अदाणी, जिंदल स्टेनलेस के अभ्युदय जिंदल, ग्रो के ईशान बंसल और स्विगी के नंदन रेड्डी और श्रीहर्ष मजेटी इस सूची में शामिल हैं।

Last Updated- January 22, 2026 | 9:08 AM IST
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट, अरबपतियों की फेहरिस्त में भारत से 94 नए चेहरे, Hurun India report, 94 new faces from India in the list of billionaires

भारत में 40 वर्ष से कम उम्र के 201 उद्यमी संयुक्त रूप से 31 लाख करोड़ रुपये (357 अरब डॉलर) के उद्यमों की कमान संभाले हुए हैं। यह जानकारी मंगलवार को जारी एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया यू40 लिस्ट 2025 रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा (31 लाख करोड़ रुपये) भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 11वां हिस्सा है।

दिलचस्प है कि 83 प्रतिशत उद्यमी पहली पीढ़ी के संस्थापक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फेहरिस्त भारत में बढ़ती उद्यमिता एवं नेतृत्व की भावना को दर्शाती है। शेष 17 प्रतिशत उद्यमी व्यावसायिक परिवारों की विभिन्न पीढ़ियों से ताल्लुक रखते हैं जबकि 8 प्रतिशत दूसरी पीढ़ी के, 5 प्रतिशत तीसरी पीढ़ी के, 3 प्रतिशत चौथी पीढ़ी के और 1 प्रतिशत पांचवीं पीढ़ी के उद्यमी हैं।

अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के करण अदाणी, जिंदल स्टेनलेस के अभ्युदय जिंदल, ग्रो के ईशान बंसल और स्विगी के नंदन रेड्डी और श्रीहर्ष मजेटी इस सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम हैं। लिंक्डइन पर 13.9 लाख फॉलोअर्स के साथ जीरोधा के निखिल कामत डिजिटल पहुंच रखने वाले उद्यमियों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

हुरुन इंडिया के संस्थापक एवं मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ‘भारत के नए आर्थिक इंजन को युवा उद्यमियों से ताकत मिल रही है। यह नई पीढ़ी भारत में करियर की ऊंचाइयों को फिर से परिभाषित कर रही है। इनमें कई उद्यमियों की उम्र लगभग 35 साल है जो एसएएएस, वित्त-तकनीक (फिनटेक), स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ ऊर्जा, लॉजिस्टिक और कंज्यूमर ब्रांड में कारोबार तैयार कर रहे हैं। भारत में नवाचार पूर्व की तुलना में कहीं अधिक तेजी से हो रहा है और उद्यमिता पारंपरिक सीमाओं से बहुत आगे बढ़ गई है।’

विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष पायदानों पर विराजमान उद्यमियों में बेंगलूरु स्थित एक्सपोनेंट एनर्जी के सह-संस्थापक संजय जगन्नाथ (36) शामिल हैं जो सूची में सबसे कम उम्र के हैं जबकि सोलर स्क्वैर की सह-संस्थापक श्रेया मिश्रा (36) सूची में सबसे कम उम्र की महिला हैं। सूची में केवल 15 महिलाएं हैं।

ट्रैवल फूड सर्विसेस के वरुण कपूर और गोल्डमेडल इलेक्ट्रिकल्स के कपिल जैन 18-18 वर्षों के व्यावसायिक अनुभव के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। शहरों में बेंगलूरु 48 उद्यमियों के साथ अग्रणी है जो भारत की यू40 राजधानी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है जबकि यू40 समूह की औसत आयु 38 वर्ष है। ये उद्यमी सामूहिक रूप से 4,43,000 से अधिक पेशेवरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

सॉफ्टवेयर उत्पाद एवं सेवा क्षेत्र में इन उद्यमियों की उपस्थिति सबसे ज्यादा है जिसमें 40 उद्यमी हैं। इसके बाद स्वास्थ्य देखभाल में 18, परिवहन एवं माल ढुलाई में 16 और वित्तीय सेवा क्षेत्र में15 उद्यमी हैं। सामूहिक रूप से इन उद्यमियों ने बाहर से 22 अरब डॉलर से अधिक रकम जुटाई है। एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया के बयान में कहा गया है कि यू40 के नेतृत्व वाली कंपनियां रकम का इस्तेमाल सोच-समझकर कर रही हैं जिसमें उत्पाद विकास और विस्तार के लिए 29 प्रतिशत आवंटित किया गया है।

सूची में सभी यू40 के नेतृत्व वाले उद्यमों में 53 कंपनियों का मूल्यांकन 1 अरब डॉलर से अधिक है, 48 का मूल्यांकन 20.1 से 50.0 करोड़ डॉलर के बीच, 23 का मूल्यांकन 50-100 करोड़ डॉलर के बीच और 17 का मूल्यांकन 10-20 करोड़ डॉलर के बीच है। स्नातक संस्थानों में आईआईटी खड़गपुर 15 पूर्व छात्रों के साथ अग्रणी है जिसके बाद आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मद्रास प्रत्येक के 10-10 पूर्व छात्र हैं। एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया यू40 लिस्ट 2025 में नाम दर्ज कराने के लिए आयु 36 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और पहली पीढ़ी के उद्यमियों के लिए न्यूनतम कारोबार मूल्यांकन 10 करोड़ डॉलर होना चाहिए। दूसरी पीढ़ी और उससे आगे के उद्यमियों के लिए यह रकम 20 करोड़ डॉलर होनी चाहिए।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement