facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: फेडरल बैंक का मुनाफा 9% बढ़कर ₹1,041 करोड़ पर पहुंचा, आय और मार्जिन में भी सुधार

Advertisement

बैंक ने कहा कि शुद्ध ब्याज आय 9.11 प्रतिशत बढ़कर 2,653 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 2,431 करोड़ रुपये थी

Last Updated- January 16, 2026 | 10:06 PM IST
Federal Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फेडरल बैंक का वित्त वर्ष 26 की अक्टूबर-दिसंबर (वित्त वर्ष 26 की तीसरी) तिमाही में शुद्ध लाभ 8.98 प्रतिशत बढ़कर 1,041 करोड़ रुपये रहा जबकि यह बीते साल की इस अवधि में 955 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़ने का प्रमुख कारण आय में वृद्धि होना है। 

इस बैंक का वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 955 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि शुद्ध ब्याज आय 9.11 प्रतिशत बढ़कर 2,653 करोड़ रुपये हो गई जबकि यह वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 2,431 करोड़ रुपये थी। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन की वृद्धि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के 3.11 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 3.18 प्रतिशत हुई। बैंक की गैर ब्याज आय सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये हो गई। बैंक ऋण के मामले में मध्यम यील्ड परिसंपत्तियां – वाणिज्यिक, संपत्ति पर ऋण (एलएपी) और स्वर्ण ऋण खंड सहित अन्य तेजी से बढ़ते खंडों पर है। 

बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी के.वी.एस. मणियन ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘हमारी मंशा ऋण और जमा पर वृद्धि को कायम रखने की है जिस पर बीती दो तीन तिमाहियों से वृद्धि जारी है।’

एलटी फाइनैंस का शुद्ध लाभ 18 % बढ़ा

एलटी फाइनैंस लिमिटेड (एलटीएफ) का दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही) में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 739 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध लाभ मुख्य तौर पर ब्याज मार्जिन सहित शुल्क और बही खाते में निरंतर वृद्धि के कारण बढ़ा। 

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement