facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भूटान की यात्रा पर वित्त मंत्री सीतारमण, आर्थिक संबंध होंगे मजबूत

Advertisement

30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की यह यात्रा आपसी विश्वास, सम्मान और साझा विकास लक्ष्यों के लिहाज से भूटान के साथ स्थायी साझेदारी के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है।

Last Updated- October 30, 2025 | 10:25 PM IST
वित्त मंत्रालय ने बजट में कर दरों और अनुपालन कम करने पर उद्योग जगत से राय मांगी, FinMin seeks views on tax rates, laws for reducing litigation

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान गई हैं। उनके साथ वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से प्रतिनिधिमंडल भी गया है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय सहयोग को मजबूत करना है।

मंत्रालय से जारी बयान के अनुसार 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की यह यात्रा आपसी विश्वास, सम्मान और साझा विकास लक्ष्यों के लिहाज से भूटान के साथ स्थायी साझेदारी के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है।

वित्त मंत्री के दौरे की शुरुआत ऐतिहासिक सांगेन चोकोर मठ की यात्रा के साथ हुई है। इस मठ की स्थापना 1765 में हुई थी और इस समय 100 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु यहां रह कर अध्ययन कर रहे हैं। वित्त मंत्री यहां भारत सरकार द्वारा समर्थित कुरिछु जलविद्युत संयंत्र बांध और पावरहाउस जैसी प्रमुख परियोजनाओं समेत ग्यालसुंग अकादमी और भूटान के दूसरे सबसे पुराने और दूसरे सबसे बड़े पुनाखा द्ज़ोंग का दौरा भी करेंगी।

अपने तय कार्यक्रमों के अनुसार वित्त मंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करेंगी। वह आर्थिक और वित्तीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भूटान के वित्त मंत्री लेकी दोरजी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करने वाली हैं।

आधिकारिक कार्यक्रमों में द्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भूटान के ऊर्जा क्षेत्र पर प्रस्तुतियां, 21वीं सदी का आर्थिक रोडमैप, द्रुक पंजाब नैशनल बैंक और बैंक ऑफ भूटान द्वारा देश के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र पर नवीनतम और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना पर ब्रीफिंग शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement