facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांग

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 27 के लिए केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी।

Last Updated- January 23, 2026 | 9:00 AM IST
EXport

निर्यातकों ने सरकार से वित्त वर्ष 27 के आगामी बजट में इंवर्टिड शुल्क ढांचे की समस्या को तत्काल हल करने की मांग की है। निर्यातकों ने सभी गैर-कॉर्पोरेट विनिर्माण एमएसएमई के लिए आयकर कम करने, भारतीय वैश्विक स्तर के शिपिंग लाइनों के विकास के लिए लक्षित नीति और वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 27 के लिए केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी।

निर्यातकों के शीर्ष निकाय फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) ने निर्यात-उन्मुख उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख इनपुट पर आयात शुल्क को तर्कसंगत व कम करने की सिफारिश की है। इससे इनपुट लागत को तैयार उत्पाद शुल्क के साथ जोड़ा जा सकेगा।

फियो ने गुरुवार को कहा, ‘जैसे तैयार कपड़ों व परिधानों की तुलना में सिंथेटिक धागों व रेशों पर अधिक सीमा शुल्क लगता है। इससे वस्त्र व परिधान मूल्य श्रृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी तरह आयातित इलेक्ट्रानिक उत्पादों की तुलना में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट पर अधिक शुल्क लगता है। इससे घरेलू स्तर पर मूल्य वर्धन को हतोत्साहित किया जाता है… लिहाजा कच्चे माल पर शुल्क घटाकर या नए सिरे से तय करने पर उत्पादन की लागत घटेगी। इससे कार्यशील पूंजी पर कम दबाव पड़ेगा। इससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा मजूबत होगी।’

भारत की इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) ने सभी गैर कॉरपोरेट विनिर्माण एमएसएमई के लिए आयकर घटाकर 25 प्रतिशत तक करने और 90 प्रतिशत जीएसटी रिफंड तत्काल जारी करने की सिफारिश की है। अभी गैर कॉरपोरेट विनिर्माण एमएसएमई करीब 33 प्रतिशत कर अदा करती हैं। इससे कॉरपोरेट की तुलना में 8-9 प्रतिशत का नुकसान होता है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement