facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groww IPO को मिला शानदार रिस्पॉन्स, 18 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब

Advertisement

Groww IPO: नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग कंपनी के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सहायक कंपनियों में निवेश करने और संभावित अधिग्रहणों में किया जाएगा।

Last Updated- November 07, 2025 | 10:07 PM IST
Groww share price

डिजिटल निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के आईपीओ को करीब 18 गुना आवेदन मिले। कंपनी को करीब 64,000 करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुईं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 22 गुना आवेदन मिले जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी में 14.2 गुना बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशक श्रेणी में 9.4 गुना आवेदन मिले।

Also Read: हिंडाल्को का मुनाफा 21% बढ़कर ₹4,741 करोड़ पहुंचा, भारतीय कारोबार से कंपनी को मिली मदद

ग्रो के 6,632 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,060 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं जबकि 5,572 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है। टाइगर ग्लोबल और पीक 15 पार्टनर्स समेत शुरुआती निवेशक ओएफएस के जरिये अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेच रहे हैं। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 61,736 करोड़ रुपये (करीब 7 अरब डॉलर) बैठता है।

नए इश्यू से प्राप्त रकम का उपयोग कंपनी के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सहायक कंपनियों में निवेश करने और संभावित अधिग्रहणों में किया जाएगा। ग्रो की लिस्टिंग ऐसे समय हो रही है जब प्रतिभूति बाज़ार में खुदरा भागीदारी बढ़ रही है, चाहे वह प्रत्यक्ष इक्विटी हो या म्युचुअल फंड। इस प्लेटफ़ॉर्म से भारत के लगभग एक-चौथाई सक्रिय ट्रेडिंग ग्राहक जुड़े हुए हैं और लगभग एक-तिहाई एसआईपी ग्रो के माध्यम से हैं।

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement