facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एचडीएफसी बैंक की ऋण वृद्धि होगी बेहतर: CEO

Advertisement

‘वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) की वृद्धि दर बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है।

Last Updated- July 20, 2025 | 10:48 PM IST
HDFC Bank

वित्त वर्ष 2025 में ऋण वृद्धि को दुरुस्त करके अपने ऊंचे ऋण-जमा (सीडी) अनुपात को कम करने के बाद भारत का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा ऋणदाता एचडीएफसी बैंक अब अपनी लोन बुक को बढ़ाने के लिए तैयार है।  बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने कहा कि बैंक को उम्मीद है कि समग्र मांग बढ़ने के साथ ऋण वृद्धि में लगातार सुधार होता रहेगा।

जगदीशन ने यह भी कहा कि हालांकि बैंक के मार्जिन में तिमाही आधार पर उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ यह स्थिर हो जाएगा। जगदीशन ने पहली तिमाही के बैंक के परिणाम के बाद कहा, ‘वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में प्रबंधन के तहत संपत्ति (एयूएम) की वृद्धि दर बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। हमारे विकास इंजन बढ़ने के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हमें उम्मीद है कि हमारी ऋण वृद्धि यहां से लगातार बेहतर होती रहेगी और हमें वित्त वर्ष 2026 में बैंकिंग क्षेत्र की वृद्धि दर की तुलना में दिए गए ऋण को बढ़ाने और वित्त वर्ष 2027 में बैंकिंग व्यवस्था की कुल वृद्धि से आगे निकलने का भरोसा है’।

उन्होंने आगे कहा कि बैलेंस शीट में वृद्धि के अलावा ग्राहकों की ओर ध्यान, तकनीक और बैंक के कर्मचारी अहम हैं।  उन्होंने कहा, ‘हमारी स्पष्ट रणनीति है कि किस तरह से अबसे अपनी गति प्राप्त करेंगे। बैंक को अपना सीडी अनुपात कम करने की मजबूरी थी, इसलिए हम कम वृद्धि दर से आगे बढ़ रहे हैं।  हमने बेहतर तरीके से सीडी अनुपात कम किया है।  अब हम उस निम्न स्तर से पहली ही तिमाही में रफ्तार देख रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सही चल रहा है और अगली 3 तिमाहियों में वृद्धि दर लगातार ऊपर की ओर रहने की संभावना है।’

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement