facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rcap के ऋणदाताओं को भुगतान के लिए हिंदुजा को करना होगा मंजूरियों का इंतजार

Advertisement

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में रिलायंस कैपिटल की 51 प्रतिशत और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- May 16, 2024 | 10:40 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

मॉरीशस स्थित इंडसइंड इंटरनैशनल होल्डिंग (IIHL)और हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की अन्य इकाइयों को दिवालया रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के अधिग्रहण के लिए 9,661 करोड़ रुपये का भुगतान सभी संबंधित कानूनी और नियामकीय मंजूरियां हासिल होने के बाद ही प्राप्त होने की उम्मीद है।

इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (NCLT) के 27 फरवरी के आदेश के अनुसार, अधिग्रहण संबंधित भुगतान एनसीएलटी द्वारा समाधान योजना को मंजूरी और अन्य सभी कानूनी, नियामकीय मंजूरियों के 90 दिन के अंदर किया जाना है।

चूंकि टॉरंट समूह (जिसने रिलायंस कैपिटल के लिए नीलामी के दूसरे दौर का विरोध किया) द्वारा याचिका दायरा कराए जाने के बाद यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है, इसलिए भुगतान 27 मई तक, यानी एनसीएलटी आदेश के तीन महीने के अंदर, नहीं किया जा सकेगा।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टॉरंट की याचिका पर सुनवाई जून में किए जाने की संभावना है, लेकिन अब तक कोई तारीख तय नहीं की गई है।

इसके अलावा, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 10 मई को अपनी मंजूरी में कहा था कि नए प्रवर्तक को रिलायंस कैपिटल के स्वामित्व वाली बीमा कंपनियों के शेयरों के स्थानांतरण के संबंध में अन्य सांविधिक, नियामकीय, न्यायिक निकायों से सभी जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी।

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में रिलायंस कैपिटल की 51 प्रतिशत और रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। साथ ही एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी में भी उसकी भागीदारी है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement