facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IHH हेल्थकेयर भारत में जोड़ेगी 2,000 बेड, 2028 तक बड़ा विस्तार

Advertisement

फोर्टिस और मालार में ओपन ऑफर पूरा होने के बाद एशिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनी की विस्तार योजना

Last Updated- December 16, 2025 | 8:33 AM IST
KIMS share

फोर्टिस हेल्थकेयर और फोर्टिस मालार हॉस्पिटल्स में अपना टेंडर ऑफर पूरा करने के बाद मलेशियाई हेल्थकेयर दिग्गज आईएचएच हेल्थकेयर भारत में 2,000 बेड जोड़ने का लक्ष्य बना रही है। एशिया की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आईएचएच के पास अभी सभी 35 हॉस्पिटल और 11 राज्यों के नेटवर्क में 5,000 से ज्यादा बेड हैं। वह 10 से अधिक देशों में है, जिनमें भारत, चीन, मलेशिया, सिंगापुर और तुर्किये शामिल हैं।

कंपनी भारत में 2028 तक अपनी मौजूदगी बढ़ाने और क्षमता को एक-तिहाई से ज्यादा बढ़ाकर लगभग 7,000 बेड करने की योजना बना रही है। कंपनी ने यह योजना ऐसे समय तैयार की है जब आईएचएच को फोर्टिस हेल्थकेयर और मालार हॉस्पिटल्स में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपने अनिवार्य ओपन ऑफर को आगे बढ़ाने हेतु बाजार नियामक सेबी की मंजूरी का सात साल तक इंतजार करना पड़ा।

आईएचएच ने नवंबर 2018 में अपनी सहायक इकाई एनटीके के जरिये फोर्टिस में 31 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी, लेकिन जापानी दवा कंपनी डाइची सैंक्यो द्वारा फोर्टिस के संस्थापक मालविंदर और शिविंदर सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने के बाद उसने अतिरिक्त 26 प्रतिशत के लिए ओपन ऑफर रद्द कर दिया था।

यह सौदा न्यायालय में अटका हुआ था, क्योंकि दाइची सैंक्यो का सिंह भाइयों के साथ एक दशक से भी पहले रैनबैक्सी लेबोरेटरीज को खरीदने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आईएचएच हेल्थकेयर के समूह मुख्य कार्याधिकारी प्रेम कुमार नायर ने कहा, ‘फोर्टिस ओपन ऑफर के पूरा होने से हमें भारत में विकास के अगले चरण में मजबूती से आगे बढ़ने का मौका मिला है। यह ऐसे अहम समय पर हुआ है जब आईएचएच अपने बिजनेस को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए पूरे समूह में बदलाव पर जोर दे रही है।’

Advertisement
First Published - December 16, 2025 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement