facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIFL Finance ने राइट्स इश्यू से 1,272 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

राइट्स इश्यू की पेशकश मौजूदा शेयरधारकों को 300 रुपये प्रति शेयर पर की गई और हर नौ शेयर पर एक शेयर दिए जाएंगे।

Last Updated- May 15, 2024 | 9:59 PM IST
RBI lifts ban on gold loan business; IIFL Finance shares hit high, rose more than 7% RBI ने गोल्ड लोन बिजनेस से हटाया बैन; IIFL Finance के शेयरों ने भरा फरार्टा, 7% से ज्यादा चढ़े

एनबीएफसी आईआईएफएल फाइनैंस (IIFL Finance) ने राइट्स इश्यू के जरिये 1,272 करोड़ रुपये जुटाए और एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक इस इश्यू को 135 फीसदी बोली मिली, जो कंपनी के लिए जरूरी नकदी के तौर पर काफी सहारा दे रहा है।

यह रकम परिचालन और वृद्धि के लिए जुटाई गई है, जब आरबीआई (RBI) ने उसके गोल्ड लोन बिजनेस में नए कर्ज वितरण पर रोक लगा दी, जिसकी वजह निगरानी की चिंता थी।

राइट्स इश्यू की पेशकश मौजूदा शेयरधारकों को 300 रुपये प्रति शेयर पर की गई और हर नौ शेयर पर एक शेयर दिए जाएंगे। प्रवर्तक निर्मल जैन और आर वेंकटरामन ऐंड फैमिली ने पूरे शेयर के लिए आवेदन किए। सबसे बड़े संस्थागत शेयरधारक फेयरफैक्स ने भी इश्यू के लिए पूरे आवेदन किए।

वैश्विक पीई दिग्गज फेयरफैक्स (जो पिछले 15 साल से आईआईएफएल की शेयरधारक भी है) आरबीआई के एम्बार्गो के बाद आईआईएफएल फाइनैंस को 20 करोड़ डॉलर की नकदी देने पर सहमत हुई थी। फेयरफैक्स इंडिया के पास आईआईएफएल फाइनैंस की 15.1 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement