facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: मंदी में बुरे वक्त के साथी, फिर बनेंगे महारथी?

Advertisement

रक्षात्मक क्षेत्र में गिरावट के कारण शेयरों के इ क्विटी मूल्यांकन में नरमी आई है। कई कंपनियों के मामले में यह गिरावट काफी तेज रही है

Last Updated- November 05, 2025 | 9:53 PM IST
Share Market

पारंपरिक तौर पर रक्षात्मक माने जाने वाले सेक्टर- फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG), आईटी सेवा और फार्मास्युटिकल्स- कैलेंडर वर्ष 2025 में दलाल पथ पर अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।

तुलनात्मक रूप से मंदी या सुस्ती से अछूते समझे जाने वाले इन क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों से उम्मीद की गई थी कि वे बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितता के दौरान इक्विटी निवेशकों को स्थिरता और पूंजी की सुरक्षा प्रदान करेंगी। इसके बजाय, ये तीन ‘रक्षात्मक’ सेक्टर पिछले 12 महीनों में इक्विटी निवेशकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन गए हैं। पिछले साल इनका प्रदर्शन प्रमुख सूचकांकों की तुलना में बेहद खराब रहा।

दूसरी तरफ, बैंकिंग, धातु एवं खनन तथा ऑटोमोटिव जैसे गैर-रक्षात्मक या चक्रीय क्षेत्रों के कारण बेंचमार्क सूचकांकों में सुधार हुआ है जो इस साल फरवरी में निचले स्तर पर चले गए थे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और विप्रो जैसी आईटी सेवा कंपनियां सबसे ज्यादा पिछड़ी हैं। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एशियन पेंट्स जैसी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों का स्थान है।

उदाहरण के लिए निफ्टी आईटी इंडेक्स, शीर्ष आईटी सेवा निर्यातक कंपनियों के बाजार पूंजीकरण को ट्रैक करता है। यह सूचकांक अक्टूबर के अंत से 12.7 प्रतिशत नीचे है जबकि निफ्टी-50 सूचकांक में 5.8 प्रतिशत की तेजी आई है। इसी अवधि में निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक 5.7 प्रतिशत कमजोर हुआ है। देश की शीर्ष दवा कंपनियों जैसे सन फार्मास्युटिकल्स, सिप्ला और डॉ रेड्डीज लैब ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी ये नीचे हैं। निफ्टी फार्मा सूचकांक पिछले साल अक्टूबर के अंत से 1.8 प्रतिशत नीचे है।

अच्छी बात यह है कि डिफेंसिव सेक्टर में गिरावट के कारण उनके इक्विटी मूल्यांकन में नरमी आई है और कई कंपनियों के मामले में यह गिरावट काफी तेज रही है। उदाहरण के लिए, आईटी कंपनियों का पी/ई मल्टीपल अब औसतन 31.2 गुना सालाना से घटकर 24.7 गुना रह गया है जबकि उनका प्राइस टू बुक (पी/बी रेशियो) वैल्यू रेशियो 9.5 से घटकर 7.3 रह गया है।

यहां दस रक्षात्मक शेयर शामिल किए गए हैं, जिनमें पिछले एक वर्ष में उनके मूल्यांकन में बदलाव तथा पिछली चार तिमाहियों में उनकी आय वृद्धि को देखते हुए मौजूदा स्तर से तेजी की संभावना है।

Advertisement
First Published - November 5, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement