facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उभरते बाजारों में भारत का एक दशक का बेहतर प्रदर्शन अब कमतर

Advertisement

पिछले 12 महीनों में एमएससीआई चाइना में 35 प्रतिशत और एमएससीआई ईएम में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एमएससीआई इंडिया डॉलर के हिसाब से लगभग स्थिर रहा है।

Last Updated- October 29, 2025 | 10:01 PM IST
Stock Market

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले दशक के अधिकांश समय में उभरते बाजारों (ईएम) के प्रदर्शन की अगुआई की थी। लेकिन अब वह अपेक्षाकृत ठहराव के दौर से गुजर रहा है जबकि चीन और ताइवान जैसे समकक्ष बाजार मजबूत वापसी कर रहे हैं।

पिछले 12 महीनों में एमएससीआई चाइना में 35 प्रतिशत और एमएससीआई ईएम में 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एमएससीआई इंडिया डॉलर के हिसाब से लगभग स्थिर रहा है। पिछले पांच वर्षों की मजबूत बढ़त के बाद कमजोर प्रदर्शन सामने आया है।

अक्टूबर 2020 और अक्टूबर 2025 के बीच भारतीय शेयर बाजार में सालाना 13.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एमएससीआई ईएम 5 प्रतिशत ही बढ़ पाया। लेकिन अक्टूबर 2015 और अक्टूबर 2020 के बीच एमएससीआई ईएम ने 3.6 प्रतिशत की तुलना में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ भारत को पीछे छोड़ दिया।

मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषण के अनुसार 10 वर्ष के लिहाज से एमएससीआई इंडिया सूचकांक ने पिछले दशक में 8.6 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है जबकि एमएससीआई ईएम सूचकांक में 5.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल के इक्विटी रणनीतिकार मौजूदा दौर को उभरते बाजारों में व्यापक बदलाव के बीच स्वस्थ मजबूती का दौर बताते हैं। ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में कहा है कि कंपनियों की आय में सुधार, मूल्यांकन सामान्य होने और वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि की वजह से मध्यम अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अनुकूल राजकोषीय और मौद्रिक परिस्थितियां, बढ़ता घरेलू निवेशक आधार और उभरते बाजारों की तुलना में शेयरों पर मजबूत रिटर्न नई तेजी की संभावना को मजबूत करते हैं।

मोतीलाल ओसवाल ने भारत की दशक भर की तेजी का श्रेय मजबूत आर्थिक आधार, मजबूत कॉर्पोरेट आय और घरेलू निवेशकों की भागीदारी में इजाफे को दिया। भारत ने 2015 और 2025 के बीच 6 प्रतिशत से अधिक की औसत जीडीपी वृद्धि दर्ज की जो उभरते बाजारों के औसत लगभग 4 प्रतिशत से काफी अधिक है और चीन की 4.5 प्रतिशत की रफ्तार से ज्यादा है।

एमएससीआई इंडिया कंपनियों की कुल आय वित्त वर्ष 22-25 के दौरान सालाना 16 प्रतिशत की दर से बढ़ी और इसके वित्त वर्ष 26 में 11 प्रतिशत और वित्त वर्ष 27 में 16 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 25 में इसमें 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई थी।

रिकॉर्ड ऊंचाई से नरम पड़ने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार अभी भी वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में महंगे भावों पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement