facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

म्युचुअल फंडों की इक्विटी में लगातार खरीद, बाजार में अस्थिरता के बीच बना निवेशकों का भरोसा

Advertisement

2025 में म्युचुअल फंडों ने इक्विटी में अभी तक 2.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। 2024 के सात महीनों के दौरान कुल खरीदारी 2.2 लाख करोड़ रुपये रही थी।

Last Updated- August 11, 2025 | 9:26 AM IST
Mutual Fund

वैश्विक व्यापार घटनाक्रम के कारण बाजारों में अस्थिरता के बावजूद म्युचुअल फंडों का इक्विटी में निवेश लगातार बना हुआ है। जुलाई 2025 में म्युचुअल फंडों ने 47,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे जो इससे पिछले महीने के आंकड़े से 8 फीसदी ज्यादा है। इस खरीदारी से बाजार को कम झटका लगा क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब 20,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

जुलाई में शेयर बाजार में उथल-पुथल देखी गई। बेंचमार्क सूचकांकों ने चार महीने की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया जिससे उनकी बढ़त करीब 15 फीसदी तक पहुंच गई थी। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही इस महीने करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 6.7 फीसदी और 4 फीसदी की गिरावट आई जबकि पिछले चार महीनों में इनमें से 20-20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Nifty-50 में जारी रह सकता है गिरावट का रुख, लेकिन IPO से निवेशकों को राहत की उम्मीद

2025 में म्युचुअल फंडों ने इक्विटी में अभी तक 2.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। 2024 के सात महीनों के दौरान कुल खरीदारी 2.2 लाख करोड़ रुपये रही थी। म्युचुअल फंडों की शुद्ध इक्विटी खरीद का पैमाना मुख्यतः इक्विटी और हाइब्रिड योजनाओं में शुद्ध निवेश और योजनाओं की नकदी होल्डिंग में बदलाव पर निर्भर करता है। ऐक्टिव इक्विटी योजनाओं में निवेश हाल में कम हुआ है। 2025 की पहली छमाही में शुद्ध निवेश औसतन 26,800 करोड़ रुपये रहा जो पिछले छह महीनों के 38,100 करोड़ रुपये से कम है।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement