facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL Mega Auction 2025: रॉयल चैलेंजर्स ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा

Advertisement

दूसरे दिन की शीर्ष 10 बोलियों में छह तेज गेंदबाजों पर लगीं। दूसरी सबसे बड़ी बोली दीपक चाहर पर लगी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

Last Updated- November 26, 2024 | 8:56 AM IST

IPL Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के दूसरे दिन टीमों ने गेंदबाजों पर जमकर पैसा खर्च किया। भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। नीलामी के दूसरे दिन यह सबसे बड़ी बोली रही।

दूसरे दिन की शीर्ष 10 बोलियों में छह तेज गेंदबाजों पर लगीं। दूसरी सबसे बड़ी बोली दीपक चाहर पर लगी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर कुमार के अनुभव ने ही आईपीएल टीमों को लुभाया। आईपीएल के अगले सत्र से पहले 35 वर्ष के होने वाले भुवनेश्वर ने 287 टी20 मैचों में 300 विकेट लिए हैं।

उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन नीलामी के समीकरण ऐसे हैं कि हर टीम को कम से कम तीन भारतीय तेज गेंदबाज चाहिए और इतने ज्यादा गेंदबाज नीलाम नहीं हो रहे। इसी वजह से भुवनेश्वर, चोटों से प्रभावित रहने वाले दीपक चाहर, टेस्ट रिजर्व मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम में आठ करोड़ रुपये) को अच्छे दाम मिले।

आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। चाहर और भुवनेश्वर दोनों पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा लेते हैं। वहीं मुकेश डैथ ओवरों में अच्छे यॉर्कर डालने के लिए मशहूर हैं।

स्पिन गेंदबाजी में माहिर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डु प्लेसी और वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जैनसन को पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा।

पिछली बार 18 करोड़ रुपये में बिके इंग्लैंड के सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। हार्दिक पंड्या के भाई कृणाल पंड्या को आरसीबी ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement