facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुबिलैंट फूडवर्क्स का तिमाही प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर, शेयर की आगे की चाल मार्जिन पर निर्भर

Advertisement

जुबिलैंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में डोमिनोज का भारतीय व्यवसाय सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ेगा।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:02 PM IST
Jubilant FoodWorks shares at 52 week high, market gains due to Domino's expansion and better quarterly results Jubilant FoodWorks का शेयर 52 हफ्ते के हाई पर, डोमिनोज के विस्तार और बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार में बढ़त

देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध क्विक-सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी जुबिलैंट फूडवर्क्स का दिसंबर तिमाही में परिचालन प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। हालांकि कंपनी लाइक-टू-लाइक सेगमेंट की बिक्री वृद्धि के मामले में अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन शेयर में तेजी मार्जिन बनाए रखने और सुधार की उसकी क्षमता पर निर्भर करेगी।

बीते एक साल में अपनी वैल्यू का पांचवां हिस्सा गंवा चुके इस शेयर में पिछले एक सप्ताह में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी आई है। मूल्यांकन की चिंताओं के कारण बुधवार को यह 1.8 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था। गुरुवार को भी यह बीएसई पर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 540.80 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी के बिजनेस अपडेट के अनुसार राजस्व में एक साल पहले के मुकाबले 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ऑर्डर में 10.7 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। डॉमिनोज के लिए सेम-स्टोर सेल्स (एसएसएस) की वृद्धि 12.5 प्रतिशत के ऊंचे आधार के साथ 5 प्रतिशत रही। कंपनी एसएसएस के मामले में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है क्योंकि उसके प्रतिस्पर्धियों ने इस पैमाने पर मामूली वृद्धि ही दर्ज की है।

जुबिलैंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में डोमिनोज का भारतीय व्यवसाय सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ेगा। इसमें बिक्री वृद्धि 5 से 7 प्रतिशत रहेगी। वित्त वर्ष 2026 में अब तक औसत एसएसएस वृद्धि 8.5 फीसदी रही है और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में भी कंपनी को 12.1 फीसदी के ऊंचे आधार का सामना करना पड़ा है। भले ही सकल मार्जिन सालाना आधार पर कम थे, लेकिन कंपनी ने परिचालन मुनाफा मार्जिन के मामले में दलाल पथ को चौंका दिया। डेरी उत्पादों, तेल और आटे में महंगाई ने सकल मार्जिन पर असर डाला, जबकि कंपनी ने सुनियोजित तरीके से कीमत वृद्धि, मिश्रण में सुधार और परिचालन किफायत के साथ इसकी भरपाई की कोशिश की।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement