facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन में Amazon Fresh की बड़ी तैयारी, ‘लोकल डिलाइट स्टोर’ से बढ़ाएगा पकड़

Advertisement

कंपनी ‘एमेजॉन नाउ’ की भी प्रायोगिक शुरुआत कर रही है। यह चुनिंदा क्षेत्रों में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अति-तीव्र डिलिवरी वाली सेवा है।

Last Updated- September 04, 2025 | 9:16 AM IST
Amazon

देश में त्योहारी खरीदारी के आकर्षक सीजन में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए एमेजॉन फ्रेश क्षेत्रीय विशिष्टताओं और तेज डिलिवरी की रफ्तार पर जोर दे रही है। इसकी वजह यह है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र की इस दिग्गज को स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकइट और जेप्टो जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफार्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी ने प्रामाणिक क्षेत्रीय उत्पादों वाले एक ‘लोकल डिलाइट स्टोर’ की शुरुआत की है और देश भर के 11,000 से ज्यादा किसानों के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। कंपनी ‘एमेजॉन नाउ’ की भी प्रायोगिक शुरुआत कर रही है। यह चुनिंदा क्षेत्रों में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अति-तीव्र डिलिवरी वाली सेवा है।

एमेजॉन फ्रेश के निदेशक श्रीकांत श्री राम ने कहा, ‘त्योहारी सीजन हमारे कृषि साझेदारों के लिए अहम समय होता है, क्योंकि इससे उन्हें देश भर के लाखों ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।’

उन्होंने कहा, ‘सीधे किसानों से उत्पाद लेकर हम उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने में मदद करते हैं।’श्री राम ने कहा कि छोटे कारोबारियों के साथ सहयोग से ग्राहकों को प्रामाणिक और क्षेत्रीय रूप से पसंदीदा उत्पादों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा, ‘चाहे वह मध्य प्रदेश का ताजा पोहा हो, कश्मीर का केसर या गुजरात का घी।’

आपूर्ति श्रृंखला के तहत तकनीक की बदौलत एमेजॉन फ्रेश के गुणवत्ता का वादा पूरा करने में मदद मिल रही है। ताजगी बरकरार रखने के लिए ठंडी वस्तुओं को जेल पैड वाले इंसुलेटेड बैग में पैक किया जाता है। यह तुड़ाई से लेकर डिलिवरी तक पांच घंटे के दौरान तापमान को -5 डिग्री सेंटीग्रेड से शून्य डिग्री सेंटीग्रेड के बीच बनाए रखते हैं जबकि फ्रोजन उत्पादों को -24 डिग्री सेंटीग्रेड से -18 डिग्री सेंटीग्रड पर रखा जाता है। तकनीक से संचालित यह प्रक्रिया कंपनी को ताजे फलों, सब्जियों और किराने की विस्तृत श्रृंखला को ग्राहकों के घर तक उनके चुने हुए वक्त पर पहुंचाने में सक्षम बनाती है।

श्री राम ने कहा, ‘हम ताजे फल और सब्जियों से लेकर पैकेट बंद खाद्य, दूध और ब्रेड जैसे डेयरी उत्पाद, फ्रोजन उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, शिशु देखभाल संबंधी जरूरी सामान, पर्सनल केयर उत्पाद और पालतू जानवरों की जरूरतों का सामान सब कुछ दो घंटे में उपलब्ध कराते हैं।’

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement