facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंबुजा सीमेंट्स का नेट प्रॉफिट 42 प्रतिशत घटा, कीमत और मांग में नरमी से आई कमी

Advertisement

इसी अवधि के दौरान कंपनी की परिचालन आय 7,516.11 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की अवधि में यह 7,423.95 करोड़ रुपये ​थी।

Last Updated- October 28, 2024 | 9:10 PM IST
अंबुजा-एसीसी कार्यालय परिसरों पर बड़ी रकम खर्च करेगी, अहमदाबाद और दिल्ली में नए ऑफिस बनाने की योजना Ambuja-ACC will spend huge amount on office complexes, plans to build new offices in Ahmedabad and Delhi

अदाणी समूह (Adani Group) समर्थित अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने इस क्षेत्र में कीमत और मांग में नरमी के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान अपने समेकित शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 42.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। इसकी एक बड़ी वजह राजस्व की धीमी वृद्धि रही।

समीक्षाधीन तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स ने 456 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह एक साल पहले दर्ज 793 करोड़ रु. से कम रहा। इसी अवधि के दौरान अदाणी समूह के प्रवर्तन वाली इस कंपनी की परिचालन आय 7,516.11 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की अवधि में यह 7,423.95 करोड़ रुपये ​थी।

कंपनी ने कहा कि इस अव​धि में बिक्री की मात्रा पिछले साल की तुलना में नौ प्रतिशत बढ़कर 1.42 करोड़ टन हो गई। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण में 16 विश्लेषकों ने 7,171 करोड़ रुपये के राजस्व और 509.6 करोड़ के शुद्ध लाभ का अनुमान लगाया था। कंपनी शेयर बाजार के अनुमानों से चूक गई।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) दूसरी तिमाही में 7,890.14 करोड़ रुपये रही। समीक्षाधीन तिमाही में कुल व्यय 7,023.49 करोड़ रुपये रहा। अंबुजा सीमेंट्स ने एकल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में 500.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 643.84 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकल परिचालन आय 4,213.24 करोड़ रुपये थी। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी अजय कपूर ने परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एसीएल ने अपने ‘वृद्धि खाके के अनुरूप तथा कार्यकुशलता में नए मानक स्थापित करते हुए’ एक और सतत प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ‘पूरे देश में अपनी मजबूत पकड़ के साथ हम अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नए भौगोलिक क्षेत्रों में भी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। ओरिएंट सीमेंट सौदे के सफल समापन के बाद हम चालू वित्त वर्ष के अंत तक 10 करोड़ टन से अधिक की क्षमता हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) में एसीएल का परिचालन राजस्व 15,827.5 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 1,256.07 करोड़ रुपये रहा। पिछले पांच वर्षों में पहली छमाही में इसकी बिक्री मात्रा सर्वाधिक 3.01 करोड़ टन दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 9:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement