facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब हर यूजर बनेगा क्रिएटर! Myntra का नया फीचर बदल देगा ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका

Advertisement

Myntra ने छोटे शहरों के क्रिएटरों को जोड़कर कंटेंट-बेस्ड शॉपिंग को बढ़ावा देने और 10 लाख क्रिएटरों का नेटवर्क बनाने की बड़ी योजना शुरू की है।

Last Updated- May 15, 2026 | 11:00 AM IST
Myntra
Representative image

मिंत्रा का मानना है कि भारत में ऑनलाइन शॉपिंग में अगली बड़ी तेजी छोटे शहरों के कंटेंट क्रिएटरों के बल पर आएगी। इस फैशन रिटेलर ने अपने अल्टीमेट ग्लैम क्लैन क्रिएटर कार्यक्रम में नया फीचर शुरू किया है। असल में कंटेंट, कम्युनिटी और ऑनलाइन शॉपिंग के बीच बढ़ते तालमेल के बीच कंपनी क्रिएटर-आधारित कॉमर्स में अपनी पैठ मजबूत कर रही है। कंपनी ने बताया कि यह कदम भारत के डिजिटल कॉमर्स के तंत्र में 10 लाख क्रिएटरों को जोड़ने की उसके बड़े प्रयास का हिस्सा है।

चूंकि फैशन संबंधी तलाश कैटलॉग-आधारित ब्राउजिंग से कंटेंट-आधारित एक्सप्लोरेशन की दिशा में बढ़ रही है, इसलिए क्रिएटर और ऑनलाइन कम्युनिटी तेजी से इस बात को आकार दे रहे हैं कि उपभोक्ता रुझान, उत्पादों और ब्रांडों को कैसे ढूंढते हैं। मिंत्रा ने कहा कि उसका नया यूजीसी एफिलिएट फीचर क्रिएटरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रुचि के अनुसार स्टोरफ्रंट, क्यूरेटेड कलेक्शन और एफिलिएट संबंधी उत्पाद सुझाव साझा करने की सुविधा देगा। मिंत्रा के मुख्य विपणन अधिकारी सुंदर बालासुब्रमण्यन के अनुसार क्रिएटरों की अगुआई वाली खरीदारी पहले से ही मिंत्रा के राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत का योगदान देर रही है।

बालासुब्रमण्यन ने कहा, ‘हम रोजमर्रा वाले खरीदारों को क्रिएटर और इस बढ़ते पारिस्थितिकी तंत्र में अहम भागीदार बनाने की अपार संभावनाएं देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य 10 लाख क्रिएटरों को सशक्त बनाना है, ताकि वे भारत के डिजिटल कॉमर्स की अगली लहर को आगे बढ़ा सकें।’

उपयोगकर्ता मिंत्रा पर अपनी पहली तीन यूजीसी पोस्ट बनाने के बाद एफिलिएट फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने एफिलिएट-सक्षम कंटेंट के जरिये उत्पन्न योग्य बिक्री पर कमीशन कमा सकते हैं। वर्तमान में 60 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने अल्टीमेट ग्लैम क्लैन के लिए साइन अप किया है और प्लेटफॉर्म पर 1.2 करोड़ से अधिक कंटेंट पीस बनाए गए हैं। मिंत्रा के समूचे क्रिएटर तंत्र में भी खासी वृद्धि देखी है, जो पिछले साल प्रति माह लगभग 1 लाख क्रिएटरों से बढ़कर वर्तमान में प्रति माह 5 लाख सक्रिय क्रिएटरों तक पहुंच गई है।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 11:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement