facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनएसई ने रॉशचाइल्ड को नियुक्त किया आईपीओ सलाहकार

Advertisement

शुक्रवार को एनएसई के निदेशक मंडल ने आईपीओ को मंजूरी दी थी, जो पूरी तरह से द्वितीयक शेयर बिक्री होगी।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:00 PM IST
NSE Tick Size

NSE IPO: एनएसई ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) प्रक्रिया की निगरानी के लिए रॉशचाइल्ड ऐंड कंपनी को स्वतंत्र सलाहकार नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि कई एजेंसियों के तकनीकी और वाणिज्यिक प्रस्तावों का आकलन करने के बाद एनएसई की आईपीओ समिति ने यह नियुक्ति की है।

शुक्रवार को एनएसई के निदेशक मंडल ने आईपीओ को मंजूरी दी थी, जो पूरी तरह से द्वितीयक शेयर बिक्री होगी। रॉशचाइल्ड आईपीओ के लिए प्रमुख मध्यस्थों के चयन हेतु पारदर्शी और गवर्नेंस संचालित प्रक्रिया की अगुआई करेगी, जिसमें बुक-रनिंग लीड मैनेजर, कानूनी सलाहकार और अन्य परामर्शदाता शामिल हैं।

एनएसई ने कहा कि कार्यक्षेत्र में वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन ढांचा विकसित करना, स्पष्ट चयन मानदंड परिभाषित करना और दस्तावेजीकरण और स्पष्टीकरण से लेकर बैक-ऑफिस समन्वय तक पूरी चयन प्रक्रिया का प्रबंधन शामिल है। रॉशचाइल्ड आंतरिक हितधारकों से मूल्यांकन संबंधी प्रतिक्रिया लेने, प्रतिभागियों के बीच बराबरी से सूचना सुनिश्चित करने, सुसंगत संचार बनाए रखने और प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्णयों का व्यापक दस्तावेजीकरण करने के लिए भी जिम्मेदार होगी।

यूनिक इन्वेस्ट की संख्या 25 करोड़ के पार

भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने गुरुवार को कहा कि उसके यूनिक क्लाइंट कोड (यूसीसी) की संख्या 25 करोड़ के पार निकल गई है, जो खुदरा निवेशकों की भागीदारी में तीव्र वृद्धि को दर्शाता है। एक्सचेंज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 1 करोड़ खाते केवल दो महीनों में जोड़े गए, जबकि अंतिम 5 करोड़ रुपये (कुल का लगभग पांचवां हिस्सा) पिछले 16 महीनों में आए।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement