facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निजी कंपनियां बनाएंगी बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव

Advertisement

DRDO अब बैलिस्टिक मिसाइलों और लंबी दूरी के एयर-टू-एयर हथियारों के उत्पादन में निजी कंपनियों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है, जिससे भारत की रक्षा निर्माण क्षमता बढ़ेगी।

Last Updated- May 25, 2026 | 9:53 AM IST
DRDO
Representative image

भारत में बैलिस्टिक मिसाइलों और दुश्मन के लड़ाकू विमानों को मार गिराने के लिए डिजाइन किए गए लंबी दूरी के एयर-टू-एयर हथियारों के उत्पादन में तेजी आ सकती है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा इनके उत्पादन में घरेलू निजी कंपनियों साझेदार बनाए जाने की संभावना है। नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

पश्चिम एशियाऔर यूक्रेन में चल रहे युद्ध से मिली सीख और पाकिस्तान द्वारा मिसाइल फोर्स के गठन को देखते हुए इस दिशा में काम किया जा रहा है।

सूत्र ने कहा, ‘डीआरडीओ को निजी क्षेत्र को मिसाइल प्रौद्योगिकी का लाइसेंस देने का निर्देश दिया गया है।’ उन्होंने बताया कि जहां तक उन्हें जानकारी है, संगठन पहले ही छोटी दूरी की वायु-रक्षा मिसाइलों और एंटी-शिप मिसाइलों जैसे हथियारों के लिए निजी साझेदारों को सूचीबद्ध कर चुका है।

सूत्र ने आगे कहा, ‘डीआरडीओ द्वारा आने वाले दिनों में अन्य गैर रणनीतिक मिसाइलों के लिए भी ऐसा ही किए जाने की संभावना है।’ उन्होंने एस्ट्रा बियॉन्ड विजुअल रेंज, एयर टू एयर मिसाइल और विकास के अधीन विभिन्न प्रकार की सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को इसके लिए सबसे मुफीद चिह्नित किया गया है।

इस सिलसिले में जानकारी के लिए डीआरडीओ को भेजे गए मेल का जवाब खबर प्रकाशित होने को भेजे जाने तक नहीं मिल सका।

एस्ट्रा और ये बैलिस्टिक मिसाइलें दोनों डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास विंग द्वारा विकसित स्वदेशी हथियार हैं।

एस्ट्रा को पायलट की नजर से बचते हुए 100 किलोमीटर से अधिक सीमा तक के हवाई लक्ष्य को भेदने की क्षमता के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जो एक गाइडेड मिसाइल है। विचाराधीन बैलिस्टिक मिसाइलों में सतह से सतह पर मार करने वाले हथियार शामिल हैं जो विभिन्न प्रकार के पारंपरिक वारहेड ले जाने में सक्षम हैं।

अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी में एक सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा था कि पारंपरिक मिसाइल बल स्थापित करने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा था कि ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच संघर्ष, पाकिस्तान द्वारा पिछले अगस्त में आर्मी रॉकेट फोर्स बनाने की घोषणा को देखते हुए इस पर काम चल रहा है।

उसके बाद मई में एक इंडस्ट्री समिट में सिंह ने तर्क दिया कि विभिन्न प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलों की तकनीक को निजी क्षेत्र को हस्तांतरित करने पर विचार करने का समय आ गया है। उन्होंने ऐसे हथियारों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला, जो कभी न्यूक्लियर डिलिवरी तक सीमित थे। उन्होंने कहा, ‘आप सरकार द्वारा उस क्षेत्र में भी पर्याप्त निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदम देखेंगे।’

इस समय रक्षा से जुड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (डीपीएसयू) भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) इन मिसाइलों का उत्पादन करता है।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement