facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारी

Advertisement

हेजा क्यूबीई, क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप और राजन रहेजा ग्रुप की कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। इसमें प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है।

Last Updated- March 06, 2026 | 9:46 AM IST
insurance

ऑस्ट्रेलिया का क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप अपने भारतीय साझेदार प्रिज्म जॉनसन से रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी 324 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए तैयार है। नियामक मंजूरी के बाद क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप कंपनी का एकमात्र मालिक बन जाएगा।

सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में पूर्ण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को अनुमति देने के बाद यह पहला सौदा होगा, जिसमें एक विदेशी बीमा कंपनी का घरेलू बीमा कंपनी पर 100 प्रतिशत स्वामित्व हो जाएगा।
रहेजा क्यूबीई, क्यूबीई इंश्योरेंस ग्रुप और राजन रहेजा ग्रुप की कंपनी प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। इसमें प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में प्रिज्म जॉनसन ने कहा, ‘कंपनी की अहम गैर सूचीबद्ध सहायक कंपनी में शेयरधारिता की बिक्री के लिए 324 करोड़ रुपये राशि तय की गई है।’ कंपनी ने यह भी कहा कि प्रस्तावित लेनदेन में कंपनी द्वारा प्राप्त कुल भुगतान कुछ समायोजन पर निर्भर करेगा। यह शेयर खरीद समझौते (एसपीए) के मुताबिक होगा। एसपीए लागू होने से 9 महीने के भीतर प्रस्तावित लेनदेन पूरा होने का अनुमान है, जिसे 2 मार्च, 2026 को किया गया था।

प्रिज्म जॉनसन ने कहा, ‘प्रस्तावित लेनदेन के बाद भारत में जनरल इंश्योरेंस व्यवसाय में ऑस्ट्रेलिया के क्यूबीई ग्रुप और मौजूदा शेयरधारक समझौते के साथ कंपनी का संयुक्त उपक्रम समाप्त हो जाएगा। प्रस्तावित लेनदेन पूरा होने पर आरक्यूबीई कंपनी की सहायक इकाई नहीं रहेगी।’

कंपनी को दिसंबर 2008 में बीमा लाइसेंस मिला था। इसमें प्रिज्म जॉनसन की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत और क्यूईबी की हिस्सेदारी शेष 26 प्रतिशत थी। बहरहाल एफडीआई की सीमा में बदलाव के बाद अंतरराष्ट्रीय बीमाकर्ता ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 49 प्रतिशत कर दी थी, जिसके लिए उसने 2015 में 111 करोड़ रुपये निवेश किया।

उसके बाद जुलाई 2020 में पेटीएम ने रहेजा क्यूईबी जनरल में 290 करोड़ रुपये में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। बहरहाल दोनों पक्ष इस समझौते को समय से पूरा नहीं कर पाए और यह सौदा समाप्त हो गया था।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement