facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोर

Advertisement

मार्च 2025 के आ​खिर तक देश में करेंसी नोटों का कुल मूल्य 36.87 लाख करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह 34.78 लाख करोड़ रुपये था

Last Updated- February 07, 2026 | 1:10 PM IST
RBI Governor Sanjay Malhotra
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज इस बात का आश्वासन दिया कि केंद्रीय बैंक देश की मांग को पूरा करने के लिए करेंसी नोटों की आपूर्ति जारी रखेगा। मार्च 2025 के आ​खिर तक देश में करेंसी नोटों का कुल मूल्य 36.87 लाख करोड़ रुपये था, जबकि एक साल पहले यह 34.78 लाख करोड़ रुपये था। संख्या के लिहाज से इस अव​धि में 15,500 करोड़ नोट रहे, जबकि पिछले साल यह संख्या 14,600 करोड़ थी।

साल 2024-25 के दौरान प्रचलन में बैंक नोटों के मूल्य में 6.0 प्रतिशत और संख्या में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कम मूल्य वाले करेंसी नोटों से जुड़े एक सवाल के जवाब में मल्होत्रा ने कहा, ‘हम मुद्रा की जरूरतों के प्रति बहुत सचेत हैं। हम सभी तरह के नोट मुहैया कराते हैं, चाहे वह छोटे मूल्यवर्ग के हों या बड़े मूल्यवर्ग के।’

उन्होंने कहा, ‘हम नियमित रूप से समीक्षा करते हैं और उसके आधार पर छपाई, प्रबंधन और प्रसार सुनिश्चित किया जाता है। लिहाजा, हम देश की मुद्रा संबंधी जरूरतों को पूरा करना जारी रखेंगे, जिसमें छोटे नोट भी शामिल हैं।’ कम मूल्य के नोटों में रिजर्व बैंक अब 2 रुपये और 5 रुपये के नोट नहीं छाप रहा है।

संख्या के लिहाज से 500 रुपये के नोटों का 40.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ प्रचलन में शामिल कुल नोटों में सबसे अ​धिक हिस्सा रहा। इसके बाद 100 रुपये के नोटों की 16.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। कम मूल्यवर्ग वाले नोटों (10 रुपये, 20 रुपये और 50 रुपये) की  प्रचलन में शामिल कुल नोटों में संख्या के लिहाज से संयुक्त रूप से 31.7 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

Advertisement
First Published - February 7, 2026 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement