facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला वेनेजुएला से तेल खरीद का लाइसेंस

Advertisement

भारतीय रिफाइनिंग कंपनियां वेनेजुएला के तेल पर भारी छूट की मांग कर रही हैं क्योंकि वह काफी चिपचिपा एवं अम्लीय होता है।

Last Updated- February 13, 2026 | 9:41 PM IST
Reliance

वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को पिछले सप्ताह अमेरिकी सरकार से एक सामान्य लाइसेंस मिला। उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

अरबपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली आरआईएल गुजरात में जामनगर कॉम्प्लेक्स का संचालन करती है जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे जटिल रिफाइनरी है। यह रिफाइनरी विभिन्न प्रकार के भारी कच्चे तेल को प्रॉसेस करने में सक्षम है।

आरआईएल को इस संबंध में टिप्पणी के लिए भेजे गए एक ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पिछले महीने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद कहा था कि अमेरिकी तेल कंपनियां दक्षिण अमेरिका के इस देश में तेल बुनियादी ढांचे का नए सिरे से निर्माण करेंगी। वैश्विक ट्रेडिंग हाउस विटोल और ट्रैफिगुरा को वेनेजुएला के कच्चे तेल के लदान और निर्यात करने के लिए पहला अमेरिकी लाइसेंस मिला था।

वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद कई वैश्विक रिफाइनरों की नजरें उसके कच्चे तेल पर टिक गई हैं। वेनेजुएला पर 2019 में लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध से पहले आरआईएल और नायरा एनर्जी वहां से कच्चे तेल की खरीद करने वाली सबसे बड़ी भारतीय खरीदार थीं।

वेनेजुएला में दुनिया के कुल कच्चे तेल भंडार का करीब 18 फीसदी हिस्सा मौजूद है। मगर कच्चे तेल के वैश्विक उत्पादन में उसका योगदान महज 0.8 फीसदी है जो वर्षों से कम निवेश और बुनियादी ढांचा संबंधी बाधाओं को दर्शाता है। अब तक चीन और अमेरिका वेनेजुएला से कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदार थे।

भारत की सरकारी रिफाइनिंग कंपनियां ऐतिहासिक तौर पर वेनेजुएला के कच्चे तेल को प्रॉसेस नहीं करती रही हैं। इंडियन ऑयल को मामूली मात्रा में इसकी आपूर्ति की जाती है। मगर रिफाइनरियों की जटिलता को बेहतर करने वाले अपग्रेड के साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) जैसी तेल विपणन कंपनियां अब वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल को प्रॉसेस करने में सक्षम हैं।

बीपीसीएल केरल में अपनी कोच्चि रिफाइनरी और मध्य प्रदेश के बीना रिफाइनरी में वेनेजुएला के कच्चे तेल को प्रॉसेस कर सकती है। एचपीसीएल विशाखापत्तनम रिफाइनरी और राजस्थान के बाड़मेर में बन रही अपनी नई रिफाइनरी में भारी कच्चे तेल को प्रॉसेस कर सकती है। इंडियन ऑयल काफी समय से अपनी पानीपत रिफाइनरी में वेनेजुएला से आयातित तेल को प्रॉसेस करती रही है।

भारतीय रिफाइनिंग कंपनियां वेनेजुएला के तेल पर भारी छूट की मांग कर रही हैं क्योंकि वह काफी चिपचिपा एवं अम्लीय होता है। ऐसे में उसकी रिफाइनिंग कठिन है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने पहले खबर दी थी कि बीपीसीएल वेनेजुएला के तेल पर 10 से 12 डॉलर प्रति बैरल की छूट चाहती है।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement