facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनुकूल नीतियों से भारत में जहाज पंजीकरण को मिल रही रफ्तार

Advertisement

मोदी ने इस साल की शुरुआत में फ्रांस की यात्रा की थी और इस दौरान फ्रांसीसी कैरियर सीएमए सीजीएम के मुख्यालय का दौरा किया था।

Last Updated- November 04, 2025 | 9:42 PM IST
Strait of Hormuz

वैश्विक शिपिंग कंपनियां भारतीय ध्वज के तहत अधिक जहाजों को पंजीकृत कराने की योजना बना रही हैं। हाल में संपन्न इंडिया मैरीटाइम वीक के अलावा इन कंपनियों ने यह योजना बनाई है। भारत में शिपिंग परिचालन के लिए अनुकूल व नियामकीय पारिस्थितिकीतंत्र बनने से क्षेत्र में गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं।

सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘यह कदम सबसे पहले सीएमए सीजीएम ने उठाया है। इसके बाद से कई कंपनियों ने अपने जहाजों को पुन: भारतीय झंडे के तहत लाने में रुचि दिखाई है। वैश्विक कंपनियां पहले ही घोषणा कर चुकी हैं लेकिन कई प्रमुख कैरियर्स से बातचीत जारी है।’

उन्होंने बताया कि यह कदम मैरीटाइम लीडर्स फोरम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वैश्विक मैरीटाइम कंपनियों की बातचीत का हिस्सा है। इस दौरान मैरीटाइम कंपनियों ने भारत में अपनी गतिविधियां बढ़ाने के बारे में कहा था।

यूरोपियन शिपिंग कंपनी के वैश्विक एक्जीक्यूटिव ने बताया, ‘हम भारत में बढ़ते तटीय कारोबार पर नजर रख रहे हैं। हम भारत में अपने जहाजों पर झंडा लगाकर कार्बन संबंधित नियमों का लाभ उठाना चाहते हैं।’

मोदी ने इस साल की शुरुआत में फ्रांस की यात्रा की थी और इस दौरान फ्रांसीसी कैरियर सीएमए सीजीएम के मुख्यालय का दौरा किया था। इस कंपनी ने सबसे पहले भारतीय झंडे के तहत अपने चार जहाजों को उतारा था। डेनमार्क के कैरियर एपी मोलर मेरस्क बीते सप्ताह इंडिया मैरीटाइम वीक में अपने दो जहाज भारत लाया था।

Advertisement
First Published - November 4, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement