facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीराम फाइनैंस को श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस में बिक्री से मिलेगी मदद

Advertisement

श्रीराम फाइनैंस लिमिटेड ने श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड में अपना 84.8% हिस्सा 3,900 करोड़ रुपये में वारबर्ग पिनकस को बेचने की योजना बनाई है।

Last Updated- May 14, 2024 | 10:02 PM IST
Shriram Housing

वै​श्विक रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने आज कहा कि श्रीराम फाइनैंस लिमिटेड (SFL) की अपनी हाउसिंग फाइनैंस सहायक इकाई में बिक्री करने से वा​णि​ज्यिक वाहनों और छोटे व्यवसायों को ज्यादा ऋण देने के लिए पर्याप्त पूंजी उपलब्ध होगी।

इस सौदे का एसएफएल के क्रेडिट प्रोफाइल पर ज्यादा प्रभाव पड़ने का अनुमान नहीं है, क्योंकि समूह में श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस का काफी कम योगदान है।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि मार्च 2024 के अंत तक इसने समूह की इकाई में एक प्रतिशत से कम और समूह के राजस्व एवं परिसंप​त्तियों में चार-पांच प्रतिशत योगदान दिया।

एसएफएल ने श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड में अपना 84.8 प्रतिशत हिस्सा 3,900 करोड़ रुपये में वारबर्ग पिनकस को बेचने की योजना बनाई है। इस बिक्री से एसएफएल की पूंजी ​स्थिति मजबूत होगी।

एसएफएल का नियामकीय टियर-1 रे​शियो 31 मार्च 2024 तक 19.6 प्रतिशत था, जो न्यूनतम जरूरत से काफी ऊपर है। सहज पूंजी आधार के साथ, कंपनी नई पूंजी जुटाए बगैर करीब 20 प्रतिशत की ऋण वृद्धि बनाए रखने में सक्षम रहेगी।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है, ‘हमारा अनुमान है कि एसएफएल का एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स रिस्क-एडजस्टेड कैपिटल रे​शियो मार्च 2024 के अंत तक 13.5 प्रतिशत के हमारे अनुमान की तुलना में 2025 और 2026 के दौरान 13 प्रतिशत से ऊपर ​स्थिर बना रहेगा।’

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement