facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑटो सेक्टर की जोरदार शुरुआत, जनवरी में दोपहिया 19.25 लाख और यात्री वाहन 4.49 लाख की बिक्री

Advertisement

ग्रामीण बाजार में शानदार प्रदर्शन से प्रेरित होकर जनवरी के दौरान यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 7.22% बढ़कर 5,13,475 हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा कम था।

Last Updated- February 13, 2026 | 10:45 PM IST
car sales

डीलरों को भेजी गई यात्री वाहनों और दोपहिया की खेपों ने दो अंकों की वृद्धि के साथ जनवरी महीने की अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। यह इस बात का संकेत है कि जीएसटी सुधार के बाद की रफ्तार पटरी से नहीं उतरी है।

जनवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 हो गई, जबकि दोपहिया की बिक्री सालाना आधार पर 26.2 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 हो गई। डीलरों को भेजी गई दोपहिया वाहनों की खेपों में स्कूटर आगे रहे, जिनमें 37 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि मोटरसाइकलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि मोटरसाइकल अधिक मात्रा वाली श्रेणी है और दोपहिया की कुल बिक्री में 58 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है।

सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया ने जनवरी 2025 की तुलना में दो अंकों की वृद्धि के साथ जनवरी 2026 के दौरान जनवरी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की।’ पिछले वर्ष के जनवरी माह के मुकाबले तिपहिया श्रेणी में 30.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि देखी गई और बिक्री 75,725 रही।

Also Read: ईयू-ब्रिटेन कारोबार की रणनीति में फेरबदल करेगी अशोक लीलैंड

उन्होंने कहा, ‘नए साल की शुरुआत सकारात्मक संकेत से हुई है, जो जीएसटी दर में कमी के बाद लगातार मांग के कारण पिछली तिमाही में देखी गई जोरदार रफ्तार को व्यापक कर रही है। आम बजट 2026 में भारत के विनिर्माण आधार को मजबूत करने के लिए घोषित किए गए कार्यक्रमों के साथ-साथ मौजूदा नीतिगत सहायक हालात से इस क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलने और मध्य अवधि में विकास को मदद मिलने की उम्मीद है।’

अप्रैल-जनवरी की अवधि के दौरानी यात्री वाहनों के निर्यात में सालाना आधार पर 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 7,47,752 वाहनों तक पहुंच गया, जबकि दोपहिया के निर्यात में 23.7 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। यात्री वाहनों के निर्यात में मारुति सुजूकी इंडिया और ह्युंडै मोटर इंडिया आगे रहीं। इन्होंने क्रमशः 3,58,953 और 1,62,458 गाड़ियों का निर्यात किया। होंडा कार्स इंडिया जैसे यात्री वाहनों की कुछ मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के निर्यात में कमी दिखाई दी, जो पिछले वर्ष के 50,866 की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 के पहले 10 महीने में घटकर 22,451 रह गया।

Also Read: 9 दिन में 3000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 25,500 पर, अब बाजार किस दिशा में?

भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और दुर्लभ-खनिज मैग्नेट की कमी के बावजूद प्रमुख दोपहिया ओईएम ने पहले 10 महीने में निर्यात में वृद्धि दर्ज की। बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया, रॉयल एनफील्ड और टीवीएस मोटर कंपनी ने इस वित्त वर्ष के दौरान निर्यात में वृद्धि देखी। खुदरा बिक्री के मोर्चे पर भी जनवरी में बिक्री में वृद्धि दमदार रही है।

ग्रामीण बाजार में शानदार प्रदर्शन से प्रेरित होकर जनवरी महीने के दौरान यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 7.22 प्रतिशत बढ़कर 5,13,475 हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा कम था।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement