facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर सिस्टम फेल, 300 उड़ानों में देरी; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Advertisement

एएआई ने कहा कि ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (एएमएसएस) में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- November 07, 2025 | 11:05 PM IST
17 अगस्त को फिर खुलेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, स्पाइसजेट की 13 उड़ानों के साथ होगी शुरुआत Delhi airport to restart Terminal 1 from Aug 17 with 13 daily flights

दिल्ली हवाई अड्डे पर आज हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली (एटीसी) में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई और सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे पर सभी विमान कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुईं। देर शाम तक अधिकारी खामी को दुरुस्त करने में जुटे थे। विमान कंपनियों इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर दिन 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं और यह देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि ‘ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम’ (एएमएसएस) में तकनीकी खामी के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी का सामना करना पड़ रहा है। एएआई हवाई यातायात नियंत्रण और नेविगेशन सेवाएं प्रदान करता है। प्राधिकरण ने कहा कि तकनीकी टीमें जल्द से जल्द प्रणाली को बहाल करने के लिए काम कर रही हैं।

दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) करता है। डायल ने अपराह्न 1 बजकर 42 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी विमानों के परिचालन में फिलहाल देरी हो रही है। संबंधित अधिकारी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं।’

सूत्रों के अनुसार बोर्डिंग गेट के पास लंबी कतारें लगी हुई थीं और सैकड़ों यात्री हवाई अड्डा टर्मिनल के अंदर उड़ान की जानकारी के लिए इंतज़ार कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम से तकनीकी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक स्वचालित रूप से उड़ान योजनाएं प्राप्त करने में असमर्थ हैं।

उन्होंने बताया कि एएमएसएस में कुछ समस्या है। यह ऑटो ट्रैक सिस्टम (एएमएस) के लिए सूचना उपलब्ध कराता है, जो उड़ान योजनाएं प्रदान करता है। सूत्रों ने बताया कि प्रणाली में जारी समस्याओं के कारण हवाई यातायात नियंत्रक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कर रहे हैं, जिसमें समय लगता है और इसके परिणामस्वरूप कई उड़ानों में देरी हो रही है।

उड़ानों पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चला है कि हवाई अड्डे पर लगभग 300 उड़ानों में देरी हुई है और दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्थान करने वाली उड़ानों में देरी लगभग 50 मिनट की है। विमानन कंपनी इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल डेटा का समर्थन करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में तकनीकी खामी के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे और उत्तरी क्षेत्र के कुछ अन्य हवाई अड्डों पर सभी एयरलाइन की उड़ानों में देरी हो रही है।’

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 10:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement