facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा ग्रुप में हलचल तेज! बोर्ड बैठक से पहले नोएल टाटा-चंद्रशेखरन की अहम मुलाकात, बड़े फैसलों के संकेत

Advertisement

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस प्रमुख एन. चंद्रशेखरन के बीच बोर्ड बैठक से पहले अहम मुलाकात हुई, जिससे लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म होने के संकेत मिले।

Last Updated- May 25, 2026 | 9:07 AM IST
Noel Tata, Chandra talk ahead of tomorrow's Tata Sons board meeting
नोएल टाटा (बाएं) और एन. चंद्रशेखरन की सप्ताहांत में हुई मुलाकात, टाटा ट्रस्ट्स में चल रही आंतरिक असहमति के बीच अहम चर्चा मानी जा रही है।

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच सप्ताहांत में मुलाकात हुई है। इसके साथ ही उनके बीच करीब तीन महीने से जारी बातचीत का गतिरोध खत्म हो गया है। यह गतिरोध टाटा ट्रस्ट्स के भीतर मतभेदों के कारण पनपा था। यह मुलाकात 26 मई को होने वाली टाटा संस की बोर्ड बैठक से ठीक पहले हुई है।

हालिया मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है जो मंगलवार की बोर्ड बैठक का एजेंडा तय करने के उद्देश्य से थी। टाटा संस की बोर्ड बैठक वहीं से आगे बढ़ेगी जहां 24 फरवरी को हुई पिछली बोर्ड बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी।

टाटा ट्रस्ट्स या टाटा संस की ओर से नोएल टाटा और एन. चंद्रशेखरन के बीच बैठक की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस में करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने फरवरी की बैठक में एयर इंडिया, टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी समूह की कंपनियों के वित्तीय मामलों पर सवाल उठाए थे। नोएल टाटा टाटा संस के बोर्ड में दो नामित निदेशकों में से एक हैं। उन्होंने कथित तौर पर टाटा समूह की कई कंपनियों की लाभप्रदता को चंद्रशेखरन को दिए जाने वाले तीसरे कार्यकाल से जोड़ा था।

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक तमाम क्षेत्रों में कारोबार करने वाले इस समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध बनाए रखना उस बैठक में नोएल टाटा द्वारा उठाया गया एक प्रमुख मुद्दा था। टाटा संस की यह बोर्ड बैठक बेहद अहम है क्योंकि उम्मीद है कि यह टाटा समूह के भविष्य के नेतृत्व की दिशा तय करेगी। यह निर्णय ऐसे समय में होगा जब टाटा समूह का ध्यान आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और रक्षा जैसे अत्यधिक पूंजी निवेश वाले हाईटेक कारोबार पर केंद्रित है। बैठक में समूह के उन कारोबार पर भी चर्चा होगी जो अब तक लाभ नहीं कमा रहे हैं।

बैठक में चंद्रशेखरन के कार्यकाल के नवीनीकरण पर भी विचार किए जाने की संभावना है। करीब 62 वर्षीय चंद्रशेखरन का टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में दूसरा पांच साल का कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होने जा रहा है। टाटा ट्रस्ट्स ने जुलाई 2025 में एक प्रस्ताव पारित कर टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन के रूप में चंद्रशेखरन को पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी सहमति दी थी।
टाटा संस को सूचीबद्ध कराने पर चर्चा भी बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकती है। टाटा ट्रस्ट्स के जुलाई 2025 के प्रस्ताव ने टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध कंपनी बनाए रखने के प्रस्ताव का भी समर्थन किया था। हाल में टाटा ट्रस्ट्स के दो वाइस चेयरमैन- वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह- ने मीडिया से बातचीत में भविष्य की पूंजी जरूरतों के मद्देनजर टाटा संस को सूचीबद्ध कराने का पक्ष लिया था।
इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जल्द ही टाटा संस की सूचीबद्धता पर फैसला आने की उम्मीद है। आरबीआई ने सितंबर 2022 में टाटा संस को एक ऊपरी श्रेणी की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में वर्गीकृत किया था जिसके लिए उसे तीन साल के भीतर सूचीबद्ध कराना अनिवार्य है। मगर साल  2024 में टाटा संस ने अनिवार्य सूचीबद्धता से छूट मांगते हुए कर्ज मुक्त कंपनी बन गई। उसके बाद आरबीआई ने टाटा संस को सूचीबद्ध कराने पर कोई निर्देश नहीं दिया है। मगर हाल में आरबीआई ने संकेत दिया है कि वह ऊपरी श्रेणी की एनबीएफसी के रूप में गैर-सूचीबद्ध नहीं रह पाएगी क्योंकि समूह की कंपनियों के जरिये सार्वजनिक धन तक उसकी अप्रत्यक्ष तौर पर पहुंच है।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement