facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Nashik Case: शिकायतों के बाद SIT गठित, कंपनी ने दी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

Advertisement

नाशिक केंद्र में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के बीच टीसीएस ने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया जबकि पुलिस ने कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया

Last Updated- April 17, 2026 | 8:37 AM IST
TCS

धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के कथित आरोपों से उठे विवाद के बीच आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने नाशिक केंद्र के कर्मचारियों को घर से काम करने का विकल्प दिया है। कंपनी का कहना है कि जो कर्मचारी कार्यालय आकर काम करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

टीसीएस के एक सूत्र कहा, ‘कंपनी ने यह निर्णय कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से लिया है। वैसे जो लोग कार्यालय से काम करना चाहते हैं, वे आ सकते हैं।’ कंपनी ने यह कदम कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों के बीच उठाया है। इस बीच, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नाशिक पुलिस की जांच से पता चला है कि आरोपी सात पुरुष कर्मचारी महिला कर्मचारियों को निशाना बनाने के लिए संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इन पीडि़तों का दावा है कि वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और मानव संसाधन (एचआर) विभाग ने भी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया।

जांचकर्ताओं के अनुसार, पुलिस ने टीसीएस के आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सात पुरुष और एक महिला ऑपरेशन्स मैनेजर शामिल हैं। एक अन्य महिला कर्मचारी फरार है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सात पुरुष कर्मचारी अधिकांश मामलों में सह-अभियुक्त हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इससे पता चलता है कि आरोपी लोग कार्यालय के भीतर समूह या संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे।

एक महिला आरोपी का नाम धार्मिक उत्पीड़न के एक मामले में है, जबकि दूसरी, एचआर प्रमुख है, जिस पर आरोप है कि उसने पीड़ित महिला को शिकायत नहीं दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया था। नाशिक पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने कहा, ‘पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वह किसी भी संभावित व्यापक गठजोड़ की जांच करने के लिए एसआईडी, एटीएस और एनआईए जैसी एजेंसियों की मदद ले रही है। शुरुआत में एक पीडि़त महिला शिकायत करने से हिचकिचा रही थी, लेकिन पुलिस से समर्थन और परामर्श के बाद और भी पीड़ित महिलाएं सामने आईं। इसके बाद कई एफआईआर दर्ज की गईं।’

(साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - April 17, 2026 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement