facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नया सीपीआई ढांचागत रूप से कम अस्थिर: प्रणव सेन 

Advertisement

प्रणव सेन ने कहा कि पीडीएस वस्तुओं को सीपीआई से बाहर रखना सही है क्योंकि मुफ्त चीजें आय नहीं, उपभोग बढ़ाती हैं।

Last Updated- February 12, 2026 | 10:30 PM IST
pranab sen

भारत के पूर्व मुख्य सांख्यिकीविद प्रणव सेन ने असित रंजन मिश्र के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में नई सीपीआई श्रृंखला पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पीडीएस वस्तुओं को सीपीआई से बाहर रखना सही है क्योंकि मुफ्त चीजें आय नहीं, उपभोग बढ़ाती हैं। इनको शामिल करने से दोहरी गणना होगी। बातचीत के प्रमुख अंश..

नई सीपीआई श्रृंखला पर आपके क्या विचार हैं?

यह एक जरूरी और अपेक्षित कदम है। सीपीआई बनाना आसान नहीं है। सबसे पहले, उपभोक्ता व्यय सर्वे से वस्तुओं की सूची और उनका महत्व पता चलता है। फिर, बाजार सर्वेक्षण करके हर वस्तु की सबसे ज्यादा बिकने वाली किस्मों का पता लगाया जाता है जैसे कोलगेट का 100 ग्राम का पैकेट। इतनी बारीकी मुश्किल है, लेकिन जरूरी है। ऐसे में पुरानी सूची से कुछ वस्तुएं हट सकती हैं और नई वस्तुएं शामिल हो सकती हैं, क्योंकि लोगों की आमदनी बढ़ने से खर्च करने के तरीके बदल जाते हैं। इस बार सूची पहले से बड़ी है, क्योंकि यह 12 साल बाद अपडेट हो रहा है। यह काम हर पांच साल में होना चाहिए।

क्या सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मुफ्त वस्तुओं को सीपीआई से बाहर रखना सही है?

मुफ्त पीडीएस वस्तुओं को बाहर रखना सही है, क्योंकि मुफ्त चीजें आय नहीं, उपभोग बढ़ाती हैं। इन्हें शामिल करने से दोहरी गिनती होगी।

भोजन व पेय पदार्थों का भार कम है, इसका क्या अर्थ है?

हमारे पास खाद्य कीमतों में अधिक अस्थिरता रही है। इसलिए संरचनात्मक रूप से, इस नई श्रृंखला को इस अर्थ में संभालना बहुत आसान होगा कि अस्थिरता कम है। ऐसे में अनुमान लगाना आसान है।

महंगाई और मौद्रिक नीति के संदर्भ में इसके क्या मायने हैं?

महंगाई दर में थोड़ी वृद्धि हुई है। लेकिन यह आरबीआई की लक्षित सीमा से ऊपर नहीं गया है। अब आरबीआई एक साल आगे का अनुमान लगा सकता है, जिसके बाद ही कोई फैसला होगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

महंगाई लक्ष्य को लेकर रिजर्व बैंक को क्या करने की जरूरत है?

पहले इस पर बड़ी बहस हुई थी। मेरा मानना था कि मुख्य सीपीआई पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि भोजन और ईंधन की कीमतें आपूर्ति पक्ष के कारकों से प्रभावित होती रही हैं न कि मांग पक्ष के कारकों से। अब मैं इसको लेकर आश्वस्त नहीं हूं।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement