facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुर्माने पर कंपनियों के जवाब की जांच कर रहा ट्राई

Advertisement

वर्तमान में दूरसंचार कंपनियों पर पहले उल्लंघन के लिए 1,00,000 रुपये और दूसरे या बाद के उल्लंघनों के लिए 2,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।  

Last Updated- February 13, 2026 | 10:56 PM IST
Telecom company

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) एंटी-स्पैम नियमों का पालन न करने और उसके बाद लगने वाले जुर्मान पर नियामक के नोटिस के संबंध में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के जवाब पर फैसला करेगा। ट्राई के चेयरमैन एके लाहोटी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में एंटी-स्पैम नियमों के उल्लंघन के संबंध में दूरसंचार कंपनियों पर आर्थिक जुर्माना लगाने संबंधी सवालों के जवाब में कहा, ‘सेवा प्रदाताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और उन्होंने जवाब दिया है, ये बहुत सारे जवाब हैं और उनकी समीक्षा चल रही है। उनके द्वारा दिए गए सभी स्पष्टीकरणों पर निष्कर्ष निकालने के बाद हम कार्रवाई के संबंध में निर्णय लेंगे।’

दूरसंचार कंपनियों पर ज्यादा आर्थिक दंड लगाने का मसला उठ रहा है, क्योंकि नियामक ज्यादा सजा देने की मांग कर रहा है। इसमें ट्राई अधिनियम में संशोधन शामिल है, जो ज्यादा जुर्माने की अनुमति और दूरसंचार कंपनियों को जुर्माने के नोटिस पर अपील करने से पहले जुर्माने का कुछ हिस्सा जमा करने का निर्देश देना शामिल है।

वर्तमान में दूरसंचार कंपनियों पर पहले उल्लंघन के लिए 1,00,000 रुपये और दूसरे या बाद के उल्लंघनों के लिए 2,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement