facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उड़ान का होरेका बड़े शहरों में भरेगा परवाज, B2B ई-कॉमर्स नेटवर्क होगा मजबूत

Advertisement

यह प्लेटफॉर्म बेंगलूरु में पहले से ही सक्रिय है और अब इसे चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में भी शुरू किए जाने की योजना है

Last Updated- April 03, 2026 | 11:20 PM IST
Udaan expands HoReCa

बिजनेस-टु-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उड़ान होटल, रेस्तरां और कैटरिंग (होरेका) श्रेणी में अपना विस्तार कर रहा है। इसके तहत वह होरेका पर केंद्रित अपने कारोबार होरेका360 का हैदराबाद तक विस्तार कर रहा है। वह खान-पान सेवा कारोबार के लिए खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने पर विचार कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म बेंगलूरु में पहले से ही सक्रिय है और अब इसे चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में भी शुरू किए जाने की योजना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कंपनी स्थानीय आपूर्ति वाले ऐसे प्रारूप पर दांव लगा रही है, जो सीधी खरीद, गुणवत्ता जांच और भरोसेमंद फुलफिलमेंट को मिलाकर रेस्तरां, कैफे, कैटरर और क्लाउड किचन के छितराए हुए नेटवर्क को सेवा प्रदान करता है।

उड़ान के होरेका360 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कारोबार प्रमुख विघ्नेश रामकृष्णन ने कहा, ‘हैदराबाद की खान-पान विविधता और जिस रफ्तार से खान-पान कारोबार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह काफी आकर्षक बाजार है।’ उन्होंने कहा, ‘उड़ान के होरेका360 के साथ हम स्मार्ट पहुंच, बेहतर गुणवत्ता, अच्छी सेवा और पारदर्शी कीमतें देना चाहते हैं, ताकि उद्यमी खरीद का प्रबंधन करने में कम और अपनी रसोई चलाने में ज्यादा समय लगा सकें।’

हैदराबाद में उड़ान का होरेका360 ऐसे उत्पाद पेश करेगा, जिनमें सीधे स्थानीय किसानों से खरीदे गए ताजे फल और सब्जियां शामिल होंगी। इसमें पैंट्री के मुख्य आहार, दालें, मसाले और सूखा किराना भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह उत्पादों का ऐसा संग्रह है, जिसे रोजमर्रा की जरूरतों और रसोई में बार-बार काम आने वाली चीज़ों, दोनों को ही पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसे उड़ान के तकनीक आधारित फुलफिलमेंट नेटवर्क के जरिये घर तक पहुंचाने की सुविधा भी मिलेगी।

रामकृष्णन ने बताया कि कंपनी की मुख्य विशेषता उसका सीधे स्रोत से खरीद करने वाला मॉडल और आंतरिक गुणवत्ता लैब है। इन दोनों का मकसद खरीदारों के लिए उत्पादों की एक जैसी गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, ‘खान-पान सेवा के क्षेत्र में विश्वसनीयता केवल ‘अच्छी बात होना’ नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर ग्राहक के अनुभव पर पड़ता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य जोर भरोसेमंद गुणवत्ता और आपूर्ति पर है और हमारे मॉडल में ही कार्यक्षमता और बेहतर मूल्य को शामिल किया गया है।’

जमीनी स्तर पर सेवा को और बेहतर बनाने के लिए उड़ान का होरेका360 हैदराबाद में खास ‘रिलेशनशिप मार्केट मैनेजर’ तैनात करेगा। ये मैनेजर ऑर्डर देने, फुलफिलमेंट के समन्वय और समस्याओं को सुलझाने जैसे कामों में सीधे मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement