facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3 साल में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी वोडा आइडिया

Advertisement

एफपीओ के बाद से, कंपनी ने पिछली सात तिमाहियों में 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Last Updated- January 29, 2026 | 8:46 AM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्याधिकारी अभिजित किशोर ने कहा कि कंपनी अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने अपनी वीआई 2.0 रणनीति के तहत नए सिरे से शुरुआत करने की घोषणा की है। इसमें नेटवर्क विस्तार, लाभप्रदता और ग्राहक जोड़े रखने पर ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) का ‘सबसे बड़ा बोझ’ अब लगभग पीछे छूट गया है।

रणनीतिक नई शुरुआत के तहत आदित्य बिड़ला समूह समर्थित दूरसंचार सेवा प्रदाता का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में दो अंक की राजस्व वृद्धि, नकद एबिटा में तीन गुना वृद्धि और लगातार ग्राहक जोड़ना है। अब कंपनी उस ‘दुष्चक्र’ से बाहर आ गई है, जिसमें एजीआर की चुनौती ने लंबे समय से उसे फंडिंग पाने और बदले में व्यवसाय में निवेश करने से रोक रखा था।

किशोर ने बुधवार को मुंबई में एक निवेशक सम्मेलन में कहा, ‘वास्तव में, यह वोडाफोन आइडिया के लिए नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। एकमात्र और सबसे बड़ी बाधा एजीआर को लेकर थी, जो अब पीछे छूट चुकी है। अब खेल अस्तित्व और संदेह से शक्ति की ओर बढ़ने का है। इसलिए, व्यावहारिक रूप से कंपनी के लिए यह बदलाव वीआई 2.0 है।’

दूरसंचार कंपनी अप्रैल 2024 में आए एफपीओ के साढ़े चार वर्ष बाद 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी, जो 2024 में घोषित उसकी पिछली 50,000-55,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना से अधिक है। एफपीओ के बाद से, कंपनी ने पिछली सात तिमाहियों में 16,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement