facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस को खरीदेगी वारबर्ग पिनकस

Advertisement

वारबर्ग पिनकस अपनी सहायक इकाई मैंगो क्रेस्ट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिये सभी विक्रेताओं से यह हिस्सेदारी खरीदेगी।

Last Updated- May 13, 2024 | 10:20 PM IST
Shriram Housing

श्रीराम फाइनैंस (SFL) के बोर्ड ने सोमवार को वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) को अपनी आवासीय वित्त सहायक इकाई श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (एसएचएफएल) की बिक्री 4,630 करोड़ रुपये में किए जाने की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी।

प्रख्यात वैश्विक निवेशक वारबर्ग पिनकस अपनी सहायक इकाई मैंगो क्रेस्ट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिये सभी विक्रेताओं से यह हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘प्रस्तावित सौदे का मूल्य 4,630 करोड़ रुपये है।’ यह सौदा नियामकीय मंजूरियों के अधीन है।

एसएचएफएल में एसएफएल की नियंत्रक हिस्सेदारी है, जबकि निजी इक्विटी फर्म वैलिएंट पार्टनर्स एलपी (वैलिएंट), मॉरिशस की शेष भागीदारी है। इस सौदे के तहत, वैलिएंट भी वारबर्ग पिनकस को अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी।

एसएफएल भारत की प्रख्यात एनबीएफसी में से एक है और वह पूरे भारत में 84 लाख ग्राहकों को वाणिज्यिक वाहन ऋण, दोपहिया ऋण और एमएसएमई ऋण जैसी सेवाएं मुहैया कराती है।

श्रीराम फाइनैंस के कार्यकारी वाइस-चेयरमैन उमेश रेवणकर ने कहा, ‘इस सौदे का मकसद एसएफएल और एचएचएफएल, दोनों के लिए अधिकतम मूल्य तैयार करना है, क्योंकि दोनों कंपनियां स्वतंत्र रूप से अपने दीर्घावधि विजन को पूरा करने पर जोर देती हैं। हम वारबर्ग पिनकस का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि एसएचएफएल अपनी विरासत को आगे बढ़ाएगी वृद्धि के अगले चरण की दिशा में तेजी से बढ़ेगी।’

किफायती आवास खंड में भारत की प्रख्यात कंपनियों में से एक एसएचएफएल ने वृद्धि की मजबूत राह तैयार की है और भारतीय आवास वित्त उद्योग में बड़ा योगदान दिया है।

कंपनी ने पिछले चार साल के दौरान 56 प्रतिशत सीएजीआर की शानदार एयूएम वृद्धि दर दर्ज की। नया सौदा श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस के लिए सफलता की राह में एक बड़ा कदम है।

सौदा पूरा होने के बाद, श्रीराम हाउसिंग फाइनैंस एक प्रमुख इकाई के तौर पर परिचालन करेगी और अपने हितधारकों के लिए मूल्य वृद्धि बरकरार रखेगी। प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी रवि सुब्रमण्यन के नेतृत्व में एसएचएफएल की मौजूदा प्रबंध टीम व्यवसायों का प्रबंधन करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘हाल के वर्षों में, एसएचएफएल ने एक खास व्यवसाय एवं मजबूत ब्रांड तैयार किया है जिससे भारतीय आवासीय वित्त क्षेत्र में विभिन्न ग्राहक जरूरतें पूरी करने के लिए सुगम और नए वित्तीय समाधान मुहैया कराने में मदद मिल रही है।’

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement