facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जिंक ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स से जुटाए 2.55 करोड़ डॉलर

Advertisement

फंडिंग में कुओना कैपिटल, ईडीबीआई, ग्लोबल वेंचर्स और सैसन कैपिटल की भी भागीदारी रही। इससे जिंक को योजनाओं में नवीनता बढ़ाने और अपनी पेशकशों का विस्तार देने में मदद मिलेगी।

Last Updated- October 29, 2024 | 8:31 PM IST
फिनटेक नियो ने 4.76 करोड़ डॉलर जुटाए, संपत्ति और परिसंपत्ति प्रबंधन कारोबार में होगा विस्तार Neo Group raises $47.6 million led by MUFG Bank, Euclidean Capital

एड्यु-वेल्थ क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी जिंक ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स की अगुआई में सीड फंडिंग के दौर में 2.55 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। इसमें कुओना कैपिटल, ईडीबीआई, ग्लोबल वेंचर्स और सैसन कैपिटल की भी भागीदारी रही।

इस फंडिंग से जिंक को योजनाओं में नवीनता बढ़ाने और अपनी पेशकशों का विस्तार देने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इस पूंजी का इस्तेमाल वैश्विक निवेश योजनाओं, एआई से संचालित विश्वविद्यालय परामर्श और सीमा पार भुगतान समाधानों के विकास में मदद के लिए भी किया जाएगा।

प्रशांत रंगनाथन द्वारा स्थापित जिंक का मुख्य मिशन परिवारों की मदद करना है। इसे वह एड्यु-वेल्थ कहती है। यह ऐसा वित्तीय आधार है जिसे विशेष रूप से विदेश में शिक्षा की बढ़ती लागत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी ने जिंक ऑनर्स जैसी सेवाएं पेश की हैं। यह ऐसा संपूर्ण योजना समूह है, जो बच्चों की शिक्षा के लिए सभी तरह की सहायता देता है। इसी तरह ‘एडा’ एआई-संचालित शिक्षा-परामर्शदाता सेवा है जिसे भारत में युवा उम्मीदवारों को व्यापक सहायता और मार्गदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है।

जिंक के संस्थापक और मुख्य कार्य अ​धिकारी प्रशांत रंगनाथन ने कहा, ‘आज के तेजी से बदलते वित्तीय परिदृश्य में पारंपरिक रूप से रुपया आधारित बचत से आगे बढ़ना और मुद्रा में उतार-चढ़ाव तथा महंगाई से बचाने वाली वैश्विक रणनीतियों को अपनाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘जिंक छात्रों को सही विश्वविद्यालयों से जोड़ने के संबंध में ही नहीं है ब​ल्कि यह व्यापक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के संबंध में है, जो परिवारों को विभिन्न देशों में बचत करने, निवेश करने और समझदारी से योजना बनाने में सक्षम करता है।’

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement