EPFO की नई रणनीति: ₹30 लाख करोड़ के फंड को सुरक्षित करने के लिए बनेगी ‘एग्जिट पॉलिसी’
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने निवेश पोर्टफोलियो के लिए एक औपचारिक निकास नीति पर काम कर रहा है। संगठन अपने 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक के फंड में घटिया और तनावग्रस्त कॉर्पोरेट डेट की बढ़ती हिस्सेदारी से निपटने की रणनीति पर काम कर रहा है। इस मामले से जुड़े 2 लोगों ने यह […]
पहली बार लोन लेने वाली महिलाएं कम क्यों हो रही हैं? रिपोर्ट में खुलासा
हाल के वर्षों में देश में पहली बार ऋण लेने वाली महिलाओं की संख्या घटी है, जबकि कुल मिलाकर महिलाओं को ऋण का विस्तार हुआ है। यह जानकारी नीति आयोग के महिला उद्यमिता मंच और माइक्रोसेव कंसल्टिंग ट्रांसयूनियन सिबिल की बुधवार को आई रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त देयता समूहों के […]
सेवा क्षेत्र की रफ्तार पर लगा ब्रेक! 14 महीने के निचले स्तर पर आई ग्रोथ, पश्चिम एशिया संकट का बढ़ा असर
भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। एसऐंडपी ग्लोबल के संकलित आंकड़े में सोमवार को बताया गया कि यह गिरावट आउटपुट व बिक्री में गिरावट और पश्चिम एशिया संकट के कारण लागत मूल्य में वृद्धि के कारण हुई है। एचएसबीसी इंडिया सर्विस पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) फरवरी […]
LPG की किल्लत से निपटने को सरकार का ‘प्लान इंडक्शन’: बिजली वाले चूल्हों का उत्पादन बढ़ाने पर मंथन
पश्चिम एशिया संकट के कारण उपजी ईंधन की किल्लत से निपटने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी अपनाए जा रहे हैं। एलपीजी के लिए मारामारी के बीच लोगों ने इंडक्शन हीटर खरीदने शुरू कर दिए हैं, ताकि बिजली से खाना पकाया जा सके। बाजार में लगातार उभरती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को […]
Jan Vishwas Bill: 5 करोड़ छोटे मामलों की समीक्षा कर सकती है सरकार, सिविल पेनल्टी पर फोकस
Jan Vishwas Bill: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित होने के बाद सरकार छोटे अपराधों से जुड़े करीब 5 करोड़ लंबित मामलों की समीक्षा कर सकती है। उन्होंने अभियोजकों को नए ढांचे के तहत ऐसे मामलों को बंद करने के लिए कदम […]
भारत की मैन्युफैक्चरिंग पर ब्रेक! 4 साल के निचले स्तर पर PMI
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच नए ऑर्डर और उत्पादन में गिरावट के कारण मार्च में भारत के निजी क्षेत्र के विनिर्माण की वृद्धि 45 महीने के निचले स्तर पर आ गई। गुरुवार को जारी एचएसबीसी का इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मार्च में गिरकर 53.9 पर आ गया, जो फरवरी के […]
अब स्कूलों में एआई की पढ़ाई अनिवार्य, CBSE ने नए पाठ्यक्रम में भाषा और AI पर बढ़ाया जोर
सीबीएसई ने गुरुवार को नया पाठ्यक्रम जारी किया है। इसके तहत कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य होगी और कक्षा 9 से कंप्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और एआई पढ़ाई जाएगी। कक्षा 10 में एडवांस गणित और विज्ञान की वैकल्पिक परीक्षाएं भी होंगी। इस बदलाव के साथ कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य, व्यावसायिक शिक्षा तथा बहु-विषयक […]
ईरान युद्ध की तपिश से चटक रहा फिरोजाबाद का कांच उद्योग, रोजगार पर संकट
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा से लगभग 40 किलोमीटर दूर एक छोटे से औद्योगिक शहर फिरोजाबाद के बाहरी इलाकों में कांच के कारखानों की कुछ चिमनियों से धुएं की पतली लकीरें निकल रही हैं और कुछ ठंडी खड़ी हैं। सघन बसे औद्योगिक क्लस्टर के साथ फिरोजाबाद की अर्थव्यवस्था तकरीबन पूरी तरह से कांच और चूड़ी […]
Skill India 2.0? सरकार बदल रही है कौशल विकास का पाठ्यक्रम, अब डिजिटल व फ्री मिलेंगे नए मॉड्यूल
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) जल्द ही सरकारी कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए नई डिजिटल सामग्री तैयार करने के मकसद से एक प्रायोगिक परियोजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना को अगले दो महीनों में लागू किए जाने की संभावना है। इस पहल के तहत 9 मॉड्यूल, 50 सब-मॉड्यूल और लगभग 200 लर्निंग […]
प्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता
सरकार की महत्त्वाकांक्षी प्रशिक्षु योजना से बाहर निकलने वालों की संख्या बीते पांच वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार योजना में नामांकन और प्रशिक्षण पूर्ण करने से कहीं अधिक तेजी से बाहर निकलने वालों की संख्या बढ़ी है। नैशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के प्रदर्शन डैशबोर्ड के आंकड़ों के […]









