श्लोका इन्फोटेक कर रही है भागीदार की तलाश
यश बिड़ला समूह के स्वामित्व वाली कंपनी श्लोका इन्फोटेक ने एनीमेशन फिल्मों के वितरण और बिक्री में मदद हासिल करने के लिए किसी स्थानीय कंपनी के साथ भागीदारी स्थापित करने की योजना बनाई है। मुंबई की श्लोका इन्फोटेक देश की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनी शेमारू एंटरटेनमेंट या परसेप्ट पिक्चर जैसी विपणन और वितरण क्षेत्र की […]
सेल्युकॉम करेगी 500 करोड़ रुपये का कारोबार
सेलफोन एवं लैपटॉप की रिटेल शृंखला आरपीजी सेल्युकॉम ने चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी ने पिछले साल 400 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आरपीजी सेल्युकॉम के कार्यकारी निदेशक विकास तवानी ने कहा, ‘हमारे लिए यह लक्ष्य प्राप्त करने योग्य है क्योंकि चालू वित्त […]
नैनो के लिए बदल देंगे कार
दो साल से टाटा के मुंबई शोरूम में काम करने वाले गणेश गायकवाड़ (बदला हुआ नाम) जितने उत्साहित नैनो को लेकर हैं उतना वो कंपनी के किसी भी कार मॉडल को लेकर नहीं थे। खुद भी नैनो खरीदने की योजना बना रहे गायकवाड़ के मुताबिक कार खरीदने वालों की तादाद में उन लोगों की संख्या […]
सैमसंग बिखेरेगी ‘ग्रीनफोन’ के रंग
लगातार बिगड़ते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन जैसे संकटों के प्रति अब सेलफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी गंभीर रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। हैंडसेट बनाने वाली नामी कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस दिशा में काम करते हुए पर्यावरण के अनुकूल दो हैंडसेट पेश भी कर दिए हैं। कंपनी ने डब्ल्यू 510 और एफ 268 […]
हिंदुस्तान मोटर्स लगाएगी बैटरी चार्जिंग इकाई
सी के बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड (एचएमएल) की अपनी प्रस्तावित इलेक्ट्रिक कार के लिए अलग से बैटरी चार्जिंग इकाई बनाने की योजना है। हिंदुस्तान मोटर्स और मित्सुबिशी मोटर्स का साझा उपक्रम अगले दो से तीन वर्षों में छोटी इलेक्ट्रिक कार बाजार में पेश कर सकता है। इस वाहन में पीछे की […]
इमामी की छत्रछाया में झंडु का प्रदर्शन बेहतर रहेगा
लगता है झंडु के अधिग्रहण को लेकर अपनी विवादास्पद और टकरावपूर्ण बोली के बावजूद इमामी की कारोबार बढ़ाने की भूख अभी खत्म नहीं हुई है। यह कंपनी यूरोप में दो प्रमुख अधिग्रहणों की कोशिश में लग गई है। कंपनी इनमें से एक अधिग्रहण ब्रिटेन में और एक महाद्वीप में करना चाहती है। कोलकाता में बिजनेस […]
जैन एनर्जी उड़ीसा में लगाएगी विद्युत संयंत्र
इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और इस्पात क्षेत्र की कंपनी जैन ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की विद्युत इकाई जैन एनर्जी ने उड़ीसा में 5000 करोड़ रुपये के निवेश से कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। 1000 मेगावाट क्षमता वाला यह संयंत्र राज्य के झारसुगुडा में स्थापित किया जाएगा। इस विद्युत संयंत्र के लिए […]
गेहूं की पैदावार 7.8 करोड़ टन के पार
इस साल देश में 780 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ है जो सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमानों से कहीं अधिक है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इससे घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतें स्थिर रहेगी। सरकार के तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार वर्ष 2007-08 में रेकॉर्ड 767.8 लाख टन गेहूं के उत्पादन […]
लाख जतन के बाद भी खाद्य तेल नहीं हो पाया नरम
सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद खाद्य तेलों की धार पतली होती नजर नहीं आ रही है। तेल की कीमत की कमान कसने के लिए सरकार ने पिछले दो महीनों के दौरान आयात शुल्क में कटौती, व्यापारियों के स्टॉक की सीमा तय करने व तेल के वायदा पर रोक जैसी कई कवायद की। लेकिन सभी […]
एनसीडीईएक्स में जल्दी शुरू होगा क्रूड पाम वायदा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और नैशनल बोर्ड ऑफ ट्रेड (एनबीओटी) में क्रूड पाम ऑयल के वायदा कारोबार से उत्साहित होकर अब नैशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) भी क्रूड पाम ऑयल के वायदा कारोबार को फिर से शुरू करने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि एक महीने के अंदर एनसीडीईएक्स में क्रूड […]
