Pakistan crisis : पाकिस्तान की करेंसी का बुरा हाल, 287.29 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पंहुचा
पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 287.29 पर आ गया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नकदी संकट से जूझ रहा देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का वित्तपोषण हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि घटता विदेशी मुद्रा भंडार निवेशकों के लिए चिंता का एक अन्य […]
Delhi Gold Rate: सोना 180 रुपये टूटा, चांदी में 240 रुपये का सुधार
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 180 रुपये की गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 240 रुपये बढ़कर 72,140 रुपये […]
MGNREGA: जनवरी-फरवरी की अवधि में मनरेगा के तहत सृजित ‘जन कार्य दिवसों’ की संख्या घटी
ऐप आधारित हाजिरी व्यवस्था लागू होने के बाद इस साल जनवरी और फरवरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना (मनरेगा) के तहत सृजित ‘जन कार्य दिवसों’ की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम हुई है। मनरेगा श्रमिकों के समूह दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से उपस्थिति और भुगतान की नई […]
1340 किमी दूर से लगा पुतिन को झटका, फिनलैंड के NATO सदस्य बनते ही रूस ने दे दी ये चेतावनी
फिनलैंड मगंलवार को दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का आधिकारिक तौर पर सदस्य बन जाएगा, लेकिन सैन्य गठबंधन के प्रमुख ने कहा कि वह नॉर्डिक देश में तब तक और सैनिक नहीं भेजेगा जब तक कि वह मदद नहीं मांगेगा। पड़ोसी रूस पहले ही चेतावनी दे चुका है कि […]
RINL : नया कारोबारी मॉडल अपनाने की तैयारी, रुपये की जगह कच्चे माल से होंगे लेनदेन
सार्वजनिक क्षेत्र की राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) एक नए तरह के कारोबारी मॉडल को अपनाना चाहती है जिसके तहत वह कंपनियों को तैयार इस्पात उत्पादों की आपूर्ति करने के बदले उनसे कार्यशील पूंजी या एक या अधिक कच्चे माल की आपूर्ति लेगी। RINL ने कंपनियों से इस बारे में रुचि पत्र आमंत्रित किए हैं। […]
एक्सपर्ट्स की राय, नई ट्रेड पॉलिसी से ई-कॉमर्स, बैटरी, एग्रीकल्चर उपकरण निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
भारत में हाल में घोषित नई विदेशी व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 से ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी और कृषि उपकरण जैसे क्षेत्रों से निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने मंगलवार को यह राय जताई। रुपये में व्यापार को बढ़ावा देने, निर्यात को 2030 तक बढ़ाकर 2,000 अरब डॉलर करने के लिए देश में […]
ट्रेडमार्क मुकदमे में अदालत ने गूगल के पक्ष में 10 लाख रुपये के हर्जाने का आदेश दिया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कंसल्टेंसी फर्म गूगल इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और उसकी अनुषंगी इकाइयों को निर्देश दिया है कि वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल एलएलसी के ‘ट्रेडमार्क’ का दुरुपयोग करने के लिए हर्जाने के तौर पर 10 लाख रुपये का भुगतान करे। न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने प्रतिवादियों को संबंधित ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने […]
CUET UG 2023: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनी, DU छात्रों की पहली पसंद
साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के इस वर्ष के संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी। ज्ञात हो कि CUET-UG आवेदन की संख्या के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी […]
Maruti Suzuki: WagonR और Alto K10 में सेफ्टी की कोई गारंटी नहीं, Global NCAP ने क्यों दिए इतने कम स्टार!
वाहन सुरक्षा समूह ग्लोबल एनसीएपी ने मंगलवार को मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) के लोकप्रिय मॉडल- ‘WagonR’ और ‘Alto K10’ को दुर्घटना परीक्षण के बाद वयस्कों की सुरक्षा के लिए क्रमश: एक और दो स्टार सुरक्षा रेटिंग दी है। Global NCAP के ताजा दौर के दुर्घटना परीक्षण में दोनों मॉडल को बच्चों की सुरक्षा के लिए […]
भारत का ग्रोथ रेट 2023-24 में घटकर 6.4 प्रतिशत रहेगा : एडीबी
भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ रेट के चालू वित्त वर्ष (2023-24) में घटकर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एशियाई विकास बैंक (ADB) में मंगलवार को यह बात कही। एडीबी ने कहा कि सख्त मौद्रिक रुख और तेल कीमतों में तेजी के कारण अर्थव्यवस्था पर दबाव रहेगा। मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि […]









