facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है हैदराबाद: US

Advertisement

हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को अपना एक नया अत्याधुनिक भवन खोला है

Last Updated- March 22, 2023 | 10:01 AM IST
India US

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हैदराबाद में नए वाणिज्य दूतावास भवन के खुलने से भारत-अमेरिका संबंधों में नयी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि हैदराबाद भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाता है। हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को अपना एक नया अत्याधुनिक भवन खोला है।

पटेल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ स्पष्ट शब्दों में कहें तो यह गतिशील क्षेत्र अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हैदराबाद में हमारा नया वाणिज्य दूतावास बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों में अमेरिका द्वारा एक ठोस निवेश को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह कदम हमारी सरकार को उन अमेरिकी कंपनियों के करीब लाता है, जिन्होंने भारत के तकनीकी, रक्षा, एयरोस्पेस और दवा क्षेत्रों में अरबों डॉलर का निवेश किया है।’’

पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एमेजॉन और मेटा ने अमेरिका के बाहर हैदराबाद में अपनी सबसे बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हैदराबाद में हमारा वाणिज्य दूतावास अमेरिका और भारतीय राज्यों- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के व्यवसायों तथा लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।’’

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement