facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में आए भूकंप में 9 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप संबंधी घटनाओं में दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए।

Last Updated- March 22, 2023 | 9:55 AM IST
Earthquake Today

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में मंगलवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था। विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत और देश के अन्य इलाकों में महसूस किए गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बल्तिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में डर के कारण लोग सड़कों पर निकलते नजर आए।

‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप संबंधी घटनाओं में दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, भूकंप के कारण रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ मचने की सूचना मिली है। सरकारी समचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, संघीय स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के निर्देश पर संघीय राजधानी के अस्पतालों में ‘आपात स्थिति’ घोषित की गई है।

अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। देश में 2005 में ज्ञात इतिहास का सबसे भीषण भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement