facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey-Syria earthquake : तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 47 हजार हुई

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 7:52 PM IST
Turkey Earthquake

तुर्किये और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अबतक करीब 47 हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि मलबे से शवों का बरामद होना जारी है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह तुर्किये के हताय प्रांत में आए 6.4 तीव्रता के भूंकप में पहले से ही जर्जर हो चुकी कई और इमारतें ध्वस्त हो गईं।

तुर्किये के गृहमंत्री सुलेमान सोयलू ने बताया कि देश में छह फरवरी को आए भूंकप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43,556 हो गई है। अगर सीरिया में भूकंप से मारे गए लोगों की संख्या को भी मिला दिया जाए तो अबतक इस आपदा में 47,244 लोगों की जान जा चुकी है।

सोयूल ने बुधवार को सरकारी प्रसारक टीआरटी को दिए साक्षात्कार में कहा कि हताय प्रांत में भूकंप से ध्वस्त हुईं दो इमारतों में शवों की तलाश की जा रही है जबकि बाकी स्थानों पर बचाव कार्य समाप्त हो गया है।

तुर्किये के पर्यावरण व शहरीकरण मंत्री मूरत कुरम ने बताया कि भूकंप से करीब 1,64,000 इमारतें या तो ध्वस्त हो गई हैं या इतनी जर्जर हो गई हैं कि उन्हें ध्वस्त करने की जरूरत है।

वहीं उत्तर पश्चिम में स्थानीय सिविल डिफेंस, जिसे व्हाइट हेलमेट के नाम से जाना जाता है, ने बृहस्पतिवार को बताया कि हजारों बच्चों और उनके परिवारों ने कार या तंबू में शरण ले रखी है और उन्हें डर है कि दोबारा भूकंप आ सकता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 7:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement