facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G7 ने यूक्रेन के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर की

Advertisement
Last Updated- February 24, 2023 | 9:20 AM IST
Russia -Ukraine war

जी7 देशों के वित्त मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के लिए इस समूह की ओर से आर्थिक सहायता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर करने की घोषणा की और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च तक इस देश को नया वित्तीय पैकेज देने का आह्वान किया ताकि उसे रूस के हमले के प्रभाव से निपटने में मदद मिल सके।

जी7 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों ने रूसी हमले के एक साल पूरा होने की पूर्व संध्या पर यूक्रेन की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की। इस बैठक में यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गिई मार्चेंको ने डिजिटल माध्यम से हिस्सा लिया।

जी7 के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के प्रमुख जी20 की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं। जी7 के वित्त मंत्रियों ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम आईएमएफ और यूक्रेन से मार्च तक भरोसेमंद, पूर्ण वित्तपोषित, उपयुक्त आईएमएफ कार्यक्रम को सामने लाने की अपील करते हैं।’’

बयान के अनुसार जी7 अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर यूक्रेन की अत्यावश्यक लघुकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

बयान में कहा गया है, ‘‘2023 के लिए यूक्रेन सरकार की जरूरतों के आधार पर हमने बजट एवं आर्थिक सहयोग संबंधी अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाकर 39 अरब डॉलर कर दी है।’’ जी7 में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, कनाडा, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 24, 2023 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement