facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से न्यूयॉर्क में मुलाकात की

Advertisement

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात की।

Last Updated- September 24, 2024 | 9:59 AM IST
PM Modi in New York
PM Modi in New York

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के साथ बातचीत की और यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान तथा क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है।

प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा के दौरान 23 अगस्त को यूक्रेन की राजधानी कीव में उनकी मुलाकात हुई थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।’’

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने यहां एक विशेष संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि बैठक के दौरान जेलेंस्की ने भारत द्वारा यूक्रेन में संघर्ष पर ध्यान दिए जाने की सराहना की और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया। मिस्री ने बताया कि दोनों नेताओं ने करीबी संपर्क में बने रहने पर भी सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक से इतर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा दोहराई।’’

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 9:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement