facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति दिसानायके नीत नई श्रीलंका सरकार के साथ बातचीत शुरू करेगा IMF

Advertisement

श्रीलंका में सोमवार को मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और इसी के साथ ही नई सरकार का गठन हुआ।

Last Updated- September 24, 2024 | 10:19 AM IST
Anura Kumara Dissanayake
Sri Lanka President Anura Kumara Dissanayake

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा।

आईएमएफ ने बयान में कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति दिसानायके और उनके दल के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, ताकि कड़ी मेहनत से हासिल की गई उन उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके…जिससे श्रीलंका को 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से बाहर निकालने में मदद मिली है।’’

पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे नीत सरकार जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के समय 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर की तीसरी किस्त जारी करने के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत कर रही थी। तीसरी समीक्षा के बाद करीब 36 करोड़ अमरीकी डॉलर के वितरण की उम्मीद थी, जिसे आईएमएफ ने पिछले सप्ताहांत हुए चुनाव के अंत तक रोक दिया था। वाशिंगटन स्थित इस संस्थान ने कहा, ‘‘ हम आईएमएफ समर्थित कार्यक्रम की तीसरी समीक्षा के समय पर यथाशीघ्र नए प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।’’

श्रीलंका में सोमवार को मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और इसी के साथ ही नई सरकार का गठन हुआ। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ से मदद मिलने के बाद 2022 और 2023 के बीच भारत ने भी चार अरब डॉलर की सहायता की है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 10:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement