रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, रिकॉर्ड तोड़ डिमांड: भारत में पहली बार बिजली की मांग 256 GW के पार, टूटे पुराने रिकॉर्ड
भारत में बिजली की मांग शनिवार को रिकॉर्ड 256 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) पर पहुंच गई। देश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की खपत में अचानक से वृद्धि होने के कारण घरों और कार्यालय परिसरों को ठंडा रखने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। इससे पहले शुक्रवार को 252 गीगावॉट बिजली का रिकॉर्ड बना था। […]
PNG यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! पोस्टपेड खत्म, प्रीपेड मीटर लाने की तैयारी
एक समिति ने देश भर में स्मार्ट घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) मीटरों की पोस्टपेड बिलिंग व्यवस्था में बदलाव करने का सुझाव दिया है। इस समिति का गठन पीएनजी मीटर की रोडमैप की सिफारिश के लिए हुआ था। समिति ने मीटर विनिर्माताओं को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) मुहैया कराने का आग्रह भी किया […]
पाइपलाइन ढांचे पर खर्च होंगे ₹12,500 करोड़, पश्चिम एशिया संकट के बाद LPG सप्लाई पटरी पर
पश्चिम एशिया में युद्ध छिड़ने के कारण ऊर्जा आपूर्ति में पैदा हुआ व्यवधान धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। देश में रसोई गैस (एलपीजी) की मांग सामान्य स्तर पर लौट रही है और घरेलू आपूर्ति काफी बढ़ गई है। दूसरी ओर सरकार ने पूरे देश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आपूर्ति […]
भारत तेजी से बढ़ा रहा बिजली उत्पादन क्षमता, 235 गीगावॉट परियोजनाओं पर काम जारी
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने कहा है कि भारत वर्तमान में जीवाश्म ईंधन और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं सहित विभिन्न संसाधनों के माध्यम से 235 गीगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता विकसित कर रहा है। यह बिजली मंत्रालय के तकनीकी और योजना शाखा द्वारा आज जारी 10 वर्षीय योजना में शामिल है। इसमें 40,865 मेगावॉट क्षमता की ताप […]
भारत में सोलर क्रांति की तैयारी: अब पॉलिसिलिकन के लिए PLI योजना लाने पर विचार कर रही सरकार
वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय पॉलिसिलिकन के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू करने पर विचार रहा है। यह योजना सौर ऊर्जा मूल्य श्रृंखला के एक महत्त्वपूर्ण घटक के रूप में पॉलिसिलिकन के उत्पादन को बढ़ाएगी। पॉलिसिलिकन असल में सिलिकन का बेहद […]
कोयला मंत्रालय का बड़ा कदम: भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए जारी हुए नए और सख्त दिशानिर्देश
कोयला मंत्रालय ने भूमिगत कोयला गैसीकरण परियोजनाओं की खनन योजना तैयार के नए दिशानिर्देश आज जारी किए। इसका उद्देश्य न्यूनतम सतही प्रभाव के साथ गैसीकरण तकनीक का उपयोग करके कोयले और लिग्नाइट को सिंथेटिक गैस में परिवर्तित करके उसे निकालने के लिए अनुकूलित करना और नियामक अनुपालन तय करना है। कोयला गैसीकरण तकनीक मौजूदा कोयला […]
भारत आ रहा ईरानी तेल टैंकर ‘पिंग शुन’ अचानक चीन की तरफ मुड़ा: भुगतान की शर्तों पर फंसा पेंच?
ईरान से तेल लेकर गुजरात के लिए रवाना हुआ एक टैंकर अब चीन की तरफ रुख कर रहा है। समुद्र में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने वाली एवं जिंस शोध कंपनी केप्लर के हवाले से यह खबर आई है। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया संकट के बीच भुगतान शर्तों को लेकर व्यापारिक गतिविधियों की बढ़ती […]
ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आईएमएफ, आईईए और विश्व बैंक का गठजोड़, मिलकर करेंगे काम
पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के ऊर्जा और आर्थिक मोर्चे पर पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के प्रमुखों ने समन्वय समूह बनाने और मिलकर काम करने का फैसला लिया है। आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध ने क्षेत्र […]
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी, राजस्व पर ₹1.3 लाख करोड़ का असर होने का अनुमान
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने आज पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की भारी कटौती कर दी। पेट्रोल, डीजल की कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए यह पहल की गई है ताकि उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं पड़े। मगर इससे अगले वित्त वर्ष में […]
देश में एलपीजी सप्लाई की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: सरकार
सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है। इस समय एक महीने की एलपीजी आपूर्ति की व्यवस्था है। इसके अलावा और गैस खरीदने का भी इंतजाम किया जा रहा है। केंद्र ने यह भी कहा कि घरेलू रिफाइनरियों में उत्पादन 40 फीसदी तक बढ़ाया गया […]









