facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आईएमएफ, आईईए और विश्व बैंक का गठजोड़, मिलकर करेंगे काम

Advertisement

संकट की वजह से पहले ही तेल, गैस और उर्वरकों की कीमतें बेतहाशा बढ़ चुकी हैं। खाद्य कीमतों के बारे में भी चिंताएं उभर रही हैं।

Last Updated- April 03, 2026 | 9:32 AM IST
वर्ल्ड बैंक, IMF बैठकों में जलवायु वित्त पर सुस्त प्रगति , World Bank, IMF meetings conclude without concrete plan on climate finance

पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के ऊर्जा और आर्थिक मोर्चे पर पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के प्रमुखों ने समन्वय समूह बनाने और मिलकर काम करने का फैसला लिया है।

आईएमएफ ने एक बयान में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध ने क्षेत्र में आम जनजीवन और आजीविका को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आपूर्ति संकट पैदा हो गया है। आईएमएफ ने कहा कि इसका प्रभाव व्यापक है और यह अलग-अलग तरह से चोट पहुंचा रहा है, जो ऊर्जा आयातकों, विशेष रूप से निम्न-आय वाले देशों को बहुत प्रभावित कर रहा है।

इस संकट की वजह से पहले ही तेल, गैस और उर्वरकों की कीमतें बेतहाशा बढ़ चुकी हैं। खाद्य कीमतों के बारे में भी चिंताएं उभर रही हैं। हीलियम, फॉस्फेट, एल्यूमीनियम और अन्य वस्तुओं सहित वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। साथ ही खाड़ी क्षेत्रों में हवाई यात्रा में व्यवधान आने से पर्यटन को भी तगड़ा झटका लगा है।

आईएमएफ ने कहा, ‘बाजार में अस्थिरता, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में मुद्रा का कमजोर होना और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताओं से सख्त मौद्रिक नीति और सुस्त वृद्धि की आशंका बढ़ गई है। व्यापक अनिश्चितता वाले इस दौर में जरूरी है कि हमारे संस्थान हालात पर नजर रखें और संकट से निपटने के लिए मिलकर काम करें।’

विभिन्न देशों और क्षेत्रों में ऊर्जा बाजारों और कीमतों, राजकोषीय एवं भुगतान संतुलन, मुद्रास्फीति, प्रमुख वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध और आपूर्ति श्रृंखला पर व्यवधान जैसी युद्ध से उपजी चुनौतियों का आकलन करने के लिए समूह समन्वित रूप से आंकड़े साझा करेगा, ताकि इसके प्रभावों की गंभीरता का आकलन किया जा सके।

यही नहीं, नीतिगत मोर्चे पर सलाह, संभावित वित्तीय जरूरतों का आकलन और वित्तीय सहायता के संबंधित प्रावधानों, जिसमें रियायतें और जोखिम शमन उपाय भी शामिल हैं, का उपयोग कर एक प्रतिक्रिया तंत्र बनाएगा। समूह जरूरतमंद देशों की मदद के लिए अन्य बहुपक्षीय, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय भागीदारों सहित तमाम उचित हितधारकों को भी अपने साथ जोड़ेगा। तीनों संस्थानों ने कहा कि वे वैश्विक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और प्रभावित देशों एवं लोगों को मदद देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement